महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे मीका सिंह, बोले मिलती है पॉजिटिव एनर्जी

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। भस्म आरती में शामिल होकर बोले, यहां आकर पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति मिलती है।

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुए। भक्ति भाव में डूबे मीका सिंह ने आरती को दिव्य बताया और कहा कि यहां आकर उन्हें खास तरह की पॉजिटिव एनर्जी और मानसिक शांति मिलती है।

Mika Singh Mahakal Darshan: प्रसिद्ध गायक मीका सिंह आज सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया। यह दर्शन उन्होंने व्यक्तिगत श्रद्धा के तहत किए, जब वह इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद उज्जैन आए। करीब दो घंटे तक मंदिर में रहकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और चांदी द्वार से दर्शन किए। मीका सिंह ने बताया कि वह महाकाल के अनन्य भक्त हैं और भस्म आरती के दौरान उन्हें गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है, इसलिए वह बार-बार बाबा के दरबार में आते हैं।

भस्म आरती में डूबे नजर आए मीका सिंह

सुबह-सुबह शुरू होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान मीका सिंह पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए। कभी तालियां बजाते हुए तो कभी महाकाल के स्वरूप को निहारते हुए उन्होंने आरती में हिस्सा लिया। माथे पर तिलक और चेहरे पर श्रद्धा साफ दिखाई दे रही थी।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मीका सिंह ने विधिवत दर्शन किए और मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना भी की। मंदिर प्रशासन की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

दर्शन के बाद बोले, मिलती है पॉजिटिव एनर्जी

भस्म आरती के बाद मीडिया से बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि वह बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं। जब भी समय मिलता है, वह उज्जैन आकर दर्शन जरूर करते हैं। उनके मुताबिक भस्म आरती दिव्य अनुभव है, जिसमें एक खास तरह की सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।

उन्होंने यह भी बताया कि वह पहली बार नहीं, बल्कि पहले भी कई बार महाकालेश्वर मंदिर आ चुके हैं। इस बार इंदौर में कार्यक्रम के बाद सीधे उज्जैन पहुंचे, ताकि बाबा का आशीर्वाद ले सकें।

चांदी द्वार से पूजन, भक्तों के साथ ली तस्वीरें

भस्म आरती के बाद मीका सिंह ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी के कान में अपनी मनोकामना कही। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया।

मंदिर से बाहर निकलते समय मीका सिंह ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने कई लोगों के साथ फोटो और सेल्फी ली, जिससे भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a comment