Milind Rege Death: मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन, भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के थे बचपन के दोस्त

मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन हो गया।वे भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त थे और क्रिकेट जगत में अहम योगदान दिया

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के बीच क्रिकेट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का आज, 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय मिलिंद रेगे घरेलू क्रिकेट में एक सम्मानित खिलाड़ी थे। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता रहे मिलिंद रेगे का निधन हो गया है। मिलिंद, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में काफी सम्मान दिया जाता था। कुछ दिन पहले वह 76 साल के पूरे हुए और 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रेगे को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां और बुधवार सुबह लगभग 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन की खबर से शौक की लहर दौड़ पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि मिलिंद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त थे।

मिलिंद रेगे का क्रिकेट करियर और उपलब्धियां

Milind Rege Death: मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन, भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के थे बचपन के दोस्त

मुंबई क्रिकेट के दिग्गज और रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम के पूर्व कप्तान मिलिंद रेगे का 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 76 वर्षीय मिलिंद रेगे घरेलू क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित नाम थे और उन्होंने मुंबई क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई।

* मिलिंद रेगे ने 1966 से 1977-78 तक 52 फर्स्ट क्लास मैच खेले।
* उन्होंने 126 विकेट लिए और 1532 रन बनाए।
* उनका बल्लेबाजी औसत 23 का रहा।
* जब वे 26 साल के थे, तब भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने मैदान पर जोरदार वापसी की थी।
* वह सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के सलाहकार और चयनकर्ता भी रहे।

सुनील गावस्कर से दोस्ती

Milind Rege Death: मुंबई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का निधन, भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के थे बचपन के दोस्त

मिलिंद रेगे और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर बचपन के दोस्त थे। दोनों ने एक ही स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई की और दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब के लिए साथ खेला। उनके निधन से मुंबई क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है। क्रिकेट जगत उन्हें एक प्रेरणादायक खिलाड़ी और प्रशासक के रूप में हमेशा याद रखेगा।

Leave a comment