MLC में सिएटल ऑर्कस का ऐतिहासिक कारनामा: हेटमायर ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, पूरन का शतक गया बेकार

MLC में सिएटल ऑर्कस ने आखिरी गेंद पर हेटमायर के छक्के से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। निकोलस पूरन का शतक भी नहीं दिला सका जीत। जानें पूरा ड्रामा, पोलार्ड ने लेंथ बॉल

सिएटल ऑर्कस ने मेजर क्रिकेट लीग में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज करके इतिहास रच दिया। यह शानदार उपलब्धि सिएटल ने एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ दर्ज की।

Hetmyer: अमेरिका में मेजर क्रिकेट लीग (MLC) का रोमांच हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शनिवार, 28 जून को खेले गए एक मुकाबले ने तो मानो क्रिकेट प्रेमियों को दिल थामकर बैठने पर मजबूर कर दिया। एमआई न्यूयॉर्क और सिएटल ऑर्कस के बीच खेले गए इस मैच में ऐसा रोमांचक नजारा देखने को मिला, जिसे क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

सिएटल ऑर्कस ने 237 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि MLC के इतिहास में सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर, जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

पूरन का शतक गया बेकार

इस मैच में एमआई न्यूयॉर्क के कप्तान और वेस्टइंडीज के ही स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी बल्लेबाजी का जबरदस्त नजारा पेश किया। उन्होंने महज 60 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। पूरन की इस आतिशी पारी ने एमआई न्यूयॉर्क को 20 ओवर में 4 विकेट पर 237 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

MLC में सिएटल ऑर्कस का ऐतिहासिक कारनामा: हेटमायर ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, पूरन का शतक गया बेकार

पूरन के अलावा तजिंदर ढिल्लों ने भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 35 गेंद पर 95 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। इन दोनों की पारियों के दम पर एमआई न्यूयॉर्क ने ऐसा स्कोर खड़ा किया, जिसे देखकर लग रहा था कि सिएटल की राह आसान नहीं होगी।

सिएटल की शुरुआत रही खराब

237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिएटल ऑर्कस की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 138 रन तक पहुंचते-पहुंचते उनके पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में टीम संकट में थी और मैच पूरी तरह एमआई न्यूयॉर्क की पकड़ में नजर आ रहा था। इस कठिन हालात में शिमरन हेटमायर ने कमान संभाली। उन्होंने शुरुआत में छोटे-छोटे पार्टनरशिप से टीम को संभाला और धीरे-धीरे रन गति को बनाए रखा। 

हेटमायर ने 40 गेंद में 97 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण देखते ही बन रहा था।

आखिरी ओवर में सांसें रोक देने वाला रोमांच

MLC में सिएटल ऑर्कस का ऐतिहासिक कारनामा: हेटमायर ने आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का, पूरन का शतक गया बेकार

जब आखिरी 2 ओवर बचे थे, सिएटल को 32 रन की दरकार थी। हेटमायर ने 19वें ओवर में एहसान आदिल की गेंदों पर 3 छक्के लगाकर समीकरण को 6 गेंदों में 9 रन तक ला दिया। आखिरी ओवर करने आए कायरन पोलार्ड ने शानदार गेंदबाजी की। पहली तीन गेंद पर सिर्फ 1 रन मिला, चौथी गेंद डॉट रही और पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने 2 रन लिए।

अब आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे। पोलार्ड ने धीमी लेंथ बॉल डाली, लेकिन हेटमायर ने इसे पढ़ लिया और स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। जैसे ही गेंद बाउंड्री पार हुई, पूरे मैदान में जश्न का माहौल छा गया। सिएटल ऑर्कस की यह जीत MLC इतिहास में सबसे बड़े रन चेज के रूप में दर्ज हो गई। 

Leave a comment