Monsoon In Prayagraj: संगमनगरी में मानसूनी बरसात ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात, उमस से हो रहा था हाल बेहाल, आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून ने एंट्री के साथ झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। हालांकि बरसात के कारण अधिकांश जगह पर जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। बारिश से एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

प्रयागराज: मौसम के बुधवार को अचानक करवट लेने के कारण हुई बरसात से लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिली हैं। बरसात से एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन ठंडा होने के साथ न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से लोगों को दिन-रात पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से अब राहत मिली हैं लेकिन उमस ने लोगों को खूब परेशान किया।

मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

Monsoon In Prayagraj: संगमनगरी में मानसूनी बरसात ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात, उमस से हो रहा था हाल बेहाल, आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों ने Subkuz.com को बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले दो-तीन दिन छिटपुट बारिश का दौर चलेगा और फिर 30 जून या एक जुलाई से भारी बारिश शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से जुलाई के पहले सप्ताह में तापमान 30 डिग्री से नीचे भी पहुंचने आसार हैं। बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से ही बादलों की घेराबंदी होने से कम धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। आर्द्रता 98 प्रतिशत होने के बावजूद उमस का अहसास नहीं हुआ।

29 जून के बाद होगी तेज बारिश

Monsoon In Prayagraj: संगमनगरी में मानसूनी बरसात ने दिलाई भीषण गर्मी से निजात, उमस से हो रहा था हाल बेहाल, आगामी दिनों में तेज बारिश का अलर्ट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जलवायुकी एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत कुमारी द्विवेदी ने बताया कि मानसून उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। उसके असर से 27 जून को अच्छी बारिश होने की संभावना है। लेकिन घनघोर मूसलादार बारिश इस माह के खत्म होने के बाद ही शुरू होगी। बताया कि इस बार प्रयागराज में अच्छी बारिश के आसार है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को तापमान कम होने पर भी आर्द्रता 74 पर ही टिकी थी। जिससे दिनभर लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं. 29 जून के आसपास बादलों की मौजूदगी सघन हो जाएगी, जिससे भारी बारिश होने के आसार हैं।

Leave a comment