Mosam Update: दिल्ली-NCR में बारिश और शीतलहर की डबल मार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कांप रहा उत्तर भारत, जानें आपके शहर का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR में बारिश और शीतलहर के कारण बढ़ी ठंड, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में शीतलहर बढ़ी। जानें अपने शहर का मौसम अपडेट, पंजाब में भी सर्दी

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली और एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं, और 6 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना हैं।

मौसम: दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, जिससे जन जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शीतलहर का असर और बढ़ेगा, जिससे ठंड और तेज होगी। वर्तमान में तेज हवाएं चल रही हैं, जिनसे कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, 6 जनवरी को क्षेत्र में बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड में और वृद्धि हो सकती है। शीतलहर से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही हैं।  

कई राज्यों में शीतलहर और बारिश की डबल मार 

Mosam Update: दिल्ली-NCR में बारिश और शीतलहर की डबल मार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कांप रहा उत्तर भारत, जानें आपके शहर का वेदर अपडेट

देश के कई राज्य इस समय शीतलहर की चपेट में हैं, और उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाएं और कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत शीतलहर के साथ हुई, और एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड ने जनजीवन में खलल डाला। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में तापमान और गिर सकता है, जिसके चलते आईएमडी ने शीतलहर के कारण अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के तापमान में सुधार के संकेत दिए हैं, जिससे दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन रात में सर्दी और बढ़ने की संभावना है। 

Mosam Update: दिल्ली-NCR में बारिश और शीतलहर की डबल मार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कांप रहा उत्तर भारत, जानें आपके शहर का वेदर अपडेट

आज, 3 जनवरी के लिए श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। फिरोजाबाद और जौनपुर जैसे शहरों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग हलकान हैं। सुबह के समय खेतों में विजिबिलिटी बेहद खराब रही और कोहरे की घनी चादर ने दृश्यता को और अधिक कम कर दिया।

राजस्थान और पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, और लोग खुद को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सीकर, जो प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका माना जाता है, यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अजमेर में बुधवार रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कोहरे का प्रभाव कल उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में देखने को मिल सकता हैं।

Mosam Update: दिल्ली-NCR में बारिश और शीतलहर की डबल मार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कांप रहा उत्तर भारत, जानें आपके शहर का वेदर अपडेट

पंजाब में भी सर्दी और कोहरे का कहर जारी है। अमृतसर में कोहरा इतना घना हो गया है कि दूर-दूर कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। कोहरे के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं और ठंड से बचने के लिए आग सेंकने पर मजबूर हैं। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी काफी कम है और गिने-चुने वाहन ही चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

मौसम विभाग ने बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला जैसे शहरों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 4 जनवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है, और इस दिन पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई हैं।

Leave a comment