Mosam Update Today: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम?

बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम? मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई राज्यों में सड़कें जलमग्न हो गई और ट्रैफिक बाधित हुआ है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर बिजली और जल आपूर्ति में भी रुकावट आई हैं।

Mosam Update Today: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम: देश भर में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों को जहां एक तरफ गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर यह बारिश आफत बन गई है। दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को ठंडक का एहसास भी हो रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे कुछ जगहों पर स्थिति और भी खराब हो सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिश

Mosam Update Today: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश जारी रहेगी। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कामकाजी लोगों को बारिश के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर सड़कें धंसने के कारण रूट डायवर्ट करने पड़े हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और अन्य दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं। अगर इसी तरह बारिश जारी रही, तो दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को आने वाले दिनों में और भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में मौसम का हाल

Mosam Update Today: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में रविवार को बारिश होने की संभावना है, जबकि सोमवार को कुछ क्षेत्रों में राहत मिल सकती है और धूप खिलने की उम्मीद है। हालांकि मंगलवार को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है और बुधवार से मौसम में सुधार के आसार हैं। महाराष्ट्र में पूरे सप्ताह बारिश जारी रहेगी, जिससे लोगों को जलभराव की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बिहार के पटना सहित 18 जिलों में भी बारिश के आसार हैं और मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

दिल्ली में बारिश तापमान में आई गिरावट

Mosam Update Today: बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR से लेकर महाराष्ट्र तक कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य माना जाता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत तक पहुंच गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद हैं।

 

 

Leave a comment