NEET UG 2025 राउंड-3 काउंसलिंग: रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से शुरू, चेक करें अन्य डिटेल्स

NEET UG 2025 राउंड-3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी। रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर से शुरू, रिजल्ट 8 अक्टूबर, रिपोर्टिंग 9 से 17 अक्टूबर तक होगी।

NEET UG 2025 राउंड-3 काउंसलिंग 29 सितंबर से शुरू होगी। स्टूडेंट्स 5 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग कर सकते हैं। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा, रिपोर्टिंग 9 से 17 अक्टूबर तक।

NEET UG 2025: नीट यूजी (NEET UG) 2025 की तीसरे चरण की काउंसलिंग (Round-3 Counselling) के लिए मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। तीसरे राउंड में उन स्टूडेंट्स को मौका मिलेगा जिन्हें राउंड-2 में सीट नहीं मिली या वे अपग्रेड के विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं।

राउंड-3 के लिए रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर 2025 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इसके साथ ही स्टूडेंट्स अपनी पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग 30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक कर सकेंगे।

राउंड-3 काउंसलिंग के लिए डेट्स

नीचे राउंड-3 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं:

  • रजिस्ट्रेशन स्टार्ट: 29 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे से)
  • रजिस्ट्रेशन एंड: 05 अक्टूबर 2025 (अपरान्ह 03 बजे तक)
  • च्वाइस फिलिंग: 30 सितंबर से 05 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
  • च्वाइस लॉकिंग: 05 अक्टूबर 2025 (4 बजे से रात्रि 11:55 बजे तक)
  • सीट प्रोसेसिंग: 6 से 7 अक्टूबर 2025
  • राउंड-3 रिजल्ट: 08 अक्टूबर 2025
  • इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग: 09 से 17 अक्टूबर 2025

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के अनुसार रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया पूरी करें ताकि कोई परेशानी न हो।

राउंड-3 में भाग लेने के लिए पात्रता

राउंड-3 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स निम्नलिखित श्रेणियों में आते हैं:

  • राउंड-2 काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स जिन्हें सीट नहीं मिली।
  • वेरिफिकेशन के दौरान राउंड-1 सीट रद्द की गई।
  • राउंड-2 में सीट आवंटित हुई लेकिन अपग्रेड विकल्प चुना।
  • सीट आवंटित हुई लेकिन स्टूडेंट ने शामिल नहीं हुए।
  • निर्धारित समय के भीतर राउंड-2 की सीट से इस्तीफा दे दिया।

इस तरह राउंड-3 उन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो अभी भी अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं।

राउंड-3 सीट आवंटन और रिपोर्टिंग

राउंड-3 के रिजल्ट 8 अक्टूबर 2025 को जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र 9 से 17 अक्टूबर 2025 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। रिपोर्टिंग के दौरान सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट जैसे NEET UG Admit Card, Rank Letter और पहचान प्रमाण आवश्यक होंगे।

स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 2025

तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी होने के बाद स्ट्रे राउंड (Stray Round) काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 22 से 26 अक्टूबर 2025 तक होगा। च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग भी इसी अवधि में की जा सकेगी।

  • सीट प्रोसेसिंग: 27 से 28 अक्टूबर 2025
  • रिजल्ट: 29 अक्टूबर 2025
  • रिपोर्टिंग: 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025

स्ट्रे राउंड मुख्य रूप से उन स्टूडेंट्स के लिए है जिनकी सीट पहले राउंड में रिक्त रही या किसी कारणवश सीट नहीं मिल पाई।

राउंड-3 और स्ट्रे राउंड के लिए जरूरी सुझाव

  • सभी स्टूडेंट्स को समय पर रजिस्ट्रेशन और च्वाइस लॉकिंग पूरी करनी चाहिए।
  • च्वाइस फिलिंग करते समय केवल उन्हीं कॉलेज और कोर्स का चयन करें जिनमें प्रवेश लेने की संभावना हो।
  • डॉक्यूमेंट तैयार रखें जैसे NEET Admit Card, Rank Letter, 10वीं और 12वीं मार्कशीट, आयु प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण।
  • निर्धारित समय में रिपोर्टिंग करें ताकि सीट आवंटन प्रक्रिया में कोई दिक्कत न आए।

Leave a comment