पंजाब के अबोहर में अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा:गश्त के दौरान पुलिस ने ली तलाशी:आर्म्स एक्ट तहत FIR दर्ज

पंजाब पुलिस ने एक युवक हथियार साथ देखा, जिससे युवक पिस्टल से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। युवक के खिलाफ थाना नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के अबोहर में अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा:गश्त के दौरान पुलिस ने ली तलाशी:आर्म्स एक्ट तहत FIR दर्ज

पंजाब में अमृतपाल को पकड़ने को लेकर चलाए गए अभियान के चलते पुलिस एक्शन के मुंड में है। लोगों से भी शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ इंटरनेट भी बंद रहा और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ जारी है। इसी अभियान के तहत CIA स्टाफ की पुलिस ने अबोहर में गत शाम गश्त के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। 

आशंका जताई जा रही है कि युवक इस पिस्टल से किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था। युवक के खिलाफ थाना नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पंजाब के अबोहर में अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को पकड़ा:गश्त के दौरान पुलिस ने ली तलाशी:आर्म्स एक्ट तहत FIR दर्जआरोपी से बरामद देसी पिस्टल।

आर्म्स एक्ट में FIR दर्ज
जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सिंकदरपाल सिंह गत शाम अपने साथियों सहित कंधवाला कीकरखेड़ा रोड पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने सामने से आ रहे एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ मूसेवाला पुत्र सतनाम सिंह निवासी बहकखास, थाना सदर फाजिल्का के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a comment