प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे पर 48500 करोड़ की सौगात दी। बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया। कई सड़क, रेल, बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन रोहतास जिले के बिक्रमगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा बिहार के विकास की नई इबारत लिखने वाला साबित हो सकता है, क्योंकि पीएम मोदी इस दौरान 48500 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात बिहार को देंगे। आइए जानते हैं पीएम मोदी के कार्यक्रम की पूरी जानकारी, योजनाओं का ब्योरा और सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों के बारे में।
पीएम मोदी का कार्यक्रम: कब, कहां और कैसे?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल स्थित हेलीपैड पर पहुंचें। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी वहां पहले से मौजूद थे। पीएम मोदी के पहुंचते ही सभा स्थल पर फूलों की वर्षा की गई। सभा के लिए 444 एकड़ में भव्य पंडाल और मंच तैयार किया गया है, जहां हजारों लोग प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए एकत्र होंगे।
48500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
![]()
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में बिहार को विकास की नई सौगातें देंगे। कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, जिनसे बिहार के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलेगी। आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में:
उद्घाटन होने वाली योजनाएं
- पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क: बिहार के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यह परियोजना बेहद अहम है।
- गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड रोड: 249 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क शहर में ट्रैफिक को कम करने में मदद करेगी।
- सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम: इससे रेलवे यातायात का प्रबंधन और सुरक्षित हो जाएगा।
- सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन: रेल नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
- जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण: इससे शिक्षा और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
- कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन: यह प्रोजेक्ट भी रेलवे यातायात को बेहतर बनाने के लिए अहम है।
जिन योजनाओं का होगा शिलान्यास
- नवीनगर में फेज-दो के तहत 800 मेगावाट की तीन बिजली इकाई
- एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल
- रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच 119 डी (लागत 1083 करोड़)
- हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफॉर्म
- एनएच-119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन
- एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन
पीएम मोदी की सभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
![]()
प्रधानमंत्री मोदी की सभा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद डीएम और एसपी कर रहे हैं। सभा स्थल और आसपास के इलाकों में कुल 250 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में 5000 पुलिस जवान, अधिकारी और दंडाधिकारी शामिल हैं। इनमें 10 एसपी, 50 डीएसपी और 1000 से अधिक इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की टीम काम करेगी। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना भी स्थापित किया गया है, साथ ही 10 अग्निशमन वाहन और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
सभा की भव्य तैयारी: फूलों से होगा स्वागत
पीएम मोदी के आगमन पर सभा स्थल पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता और पटना से खासतौर पर फूल मंगवाए गए हैं। सभा स्थल पर मालाकारों द्वारा फूलों की माला बनाने का काम अंतिम चरण में है। 444 एकड़ में बना यह पंडाल बिहार की राजनीति के इतिहास में एक यादगार क्षण बनने जा रहा है।









