Maharashtra: पुणे के एक ही परिवार में दो Zika Virus के मामले, डॉक्टर और उनकी बेटी में की वायरस की पुष्टि

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, महाराष्ट्र हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 27 जून हिंदी न्यूज़, पुणे में डॉक्टर और उनकी बेटी को हुआ ज़ीका वायरस न्यूज़

महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक ही परिवार के दो लोग Zika Virus से संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें पुणे के एक डॉक्टर और उनकी 15 साल की बेटी में जीका वायरस की पुष्टि की गई है। यह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

Pune, Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक ही परिवार के दो लोगों  में Zika Virus पाया गया है। जिनमें एक 46 वर्षीय एक डॉक्टर और उनकी 15 वर्षीय बेटी में पुष्टि के दौरान Zika Virus से संक्रमित बताया गया है, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है। स्वास्थय विभाग के एक अधिकारी ने इस मामले की बुधवार (26 जून) को जानकारी दी।

प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर को हाल ही में बुखार आ गया था और साथ ही शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण नजर आए। उसके बाद उन्हें तुरंत किसी निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। वहीं, उनके इलाज के लिए ब्लड सैंपल लिए गए और शहर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) को जांच के लिए पहुंचाए गए।

Maharashtra: पुणे के एक ही परिवार में दो Zika Virus के मामले, डॉक्टर और उनकी बेटी में की वायरस की पुष्टि

रिपोर्ट में जीका वायरस से संक्रमित

बताया जा रहा है कि, पुणे नगर निगम (PMC) के एक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मीडिया से कहा कि 21 जून को जब डॉक्टर की ब्लड रिपोर्ट आई तो उसमें वे Zika Virus से संक्रमित केस में पॉजिटिव हैं। बता दें कि इस वायरस से पीड़ित डॉक्टर शहर के एरंडवाने इलाके के रहने वाले हैं।

उनका केस पॉजिटिव मिलने के बाद परिवार के अन्य पांच सदस्यों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें उनकी एक 15 वर्षीय बेटी भी जीका वायरस (Zika Virus) से संक्रमित बताई गई है।

जीका वायरस होने के कारण

विभाग के अधिकारीयों ने subkuz.com टीम को बताया कि,  Zika Virus संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण को फैलाने के लिए भी जाना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले इस वायरस की पहचान सन 1947 में युगांडा में की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में अभी तक ये दो मामले सामने आये हैं। इसके बाद PMC के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर  आम लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

Maharashtra: पुणे के एक ही परिवार में दो Zika Virus के मामले, डॉक्टर और उनकी बेटी में की वायरस की पुष्टि

कैसे करें वायरस की पहचान और बचाव

बता दें कि जीका वायरस के लक्षण बेहद ही नार्मल हैं। इंसान में यहं संक्रमण फैलने से शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना, बुखार आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। अधिकारीयों के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित अधिकतर लोगों में इसके लक्षण नहीं पाए जाते।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार, Zika Virus की अभी तक कोई वैक्सीन या इसका कोई इलाज नहीं मिल पाया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस रोग से संक्रमित होने के बाद पीड़ित को पर्याप्त मात्रा में आराम और लगातार पानी पीते रहना बहुत जरूरी है। अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और आराम करने से शरीर को पूर्ण ऊर्जा मिलेगी। साथ ही इससे संक्रमित होने पर लक्षणों और इसके इलाज के बारे में जागरूकता जरूरी है। 

Leave a comment