Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में 5647 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में 5647 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के 5647 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 3 दिसंबर 2024 तक किए जा सकते हैं। यदि आप 10वीं, 12वीं या ITI पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए लिंक इस पेज पर भी उपलब्ध है।

नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी अवसर की खबर आई है। नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिसशिप के 5647 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2024 तक है।

जिन उम्मीदवारों के पास आवश्यक पात्रता है, वे NFR की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आवेदन किया जा सकता है।

फॉर्म भरने से पहले चेक करें पात्रता

Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में 5647 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता जांचनी चाहिए। इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं, 12वीं या ITI (NTC/STC) में उत्तीर्ण होना जरूरी है।

साथ ही, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उम्र की गणना 3 दिसंबर 2024 को अंतिम तिथि के रूप में की जाएगी, और रेलवे के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में 5647 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, अभ्यर्थियों को नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर विजिट करना होगा।

आवेदन लिंक पर क्लिक करें: वेबसाइट के मुख्य पेज पर "NOTIFICATION FOR ENGAGEMENT OF ACT APPRENTICES OVER N.F.RAILWAY FOR THE YEAR 2023-24 & 2024-25 Click Here to Apply" लिंक पर क्लिक करें।

पंजीकरण करें: अब नए पेज पर "How to Apply" में दिए गए Step-1: Register Yourself पर क्लिक करें। इसके बाद, मांगी गई सारी जानकारी भरकर अपना पंजीकरण (registration) पूरा करें।

लॉग इन करें: पंजीकरण के बाद Step-2: Log in पर क्लिक करें और अपनी लॉगिन डिटेल्स से सिस्टम में प्रवेश करें। फिर, बाकी की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करें: सभी जानकारी भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लें: आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। यह भविष्य में काम आ सकता है।

आवेदन शुल्क

Railway Recruitment 2024: नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे में 5647 पदों पर भर्ती, 3 दिसंबर तक करें आवेदन

नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन के लिए शुल्क की जानकारी निम्नलिखित है:

सामान्य श्रेणी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

आरक्षित श्रेणी (SC, ST), पीडब्ल्यूबीडी (PWD), और महिला उम्मीदवारों के लिए: इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है।

आवेदन में त्रुटि होने पर संशोधन शुल्क: अगर आवेदन में कोई त्रुटि हो और उसे सुधारने के लिए आपको आवेदन फॉर्म में संशोधन करना पड़े, तो इसके लिए आपको 50 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

Leave a comment