Rajasthan Politics News: राजस्थान में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया पद से इस्तीफा, जानें क्या थी बजह?

राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, जयपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार में उन्हें कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं।

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में गुरुवार (4 जुलाई) को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार में कृषि मंत्री पद पर आसीन किरोड़ी लाल मीणा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। किरोड़ी लाल मीणा वर्तमान राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे से राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं। इस्तीफे की जानकारी उनके एक सहयोगी से पता चली हैं।

दस दिन पहले ही दे चुके इस्तीफा

Rajasthan Politics News: राजस्थान में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया पद से इस्तीफा, जानें क्या थी बजह?

सहयोगी ने Subkuz.com को बताया कि कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंत्री पद से दस दिन पहले ही मुख्यमंत्री जी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जानकारी के मुताबिक उन्हें पार्टी नेताओं द्वारा पिछले कई दिनों से मनाया भी जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपना इस्तीफा देने से पहले सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट भी किया, जिसमे लिखा, 'रघुकुल रीति सदा चलि आई, प्राण जाई पर बचन न जाई।'

आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

Rajasthan Politics News: राजस्थान में भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया पद से इस्तीफा, जानें क्या थी बजह?

मीडिया ने जानकरी के आधार पर बताया कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एलान किया था कि उनके प्रभाव में आने वाली सात लोकसभा सीटों में से किसी एक पर भी भारतीय जनता पार्टी की हार हो जाती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी किरोड़ी लाल मीणा के गृह क्षेत्र दौसा में ही चुनाव हारी थी।

 

Leave a comment