Receive Money QR Widget: Paytm पर पैसे प्राप्त करना अब और भी सरल, Android यूजर्स के लिए नई सुविधा आई, जानें कैसे करें उपयोग 

पेटीएम ने 'Receive Money QR Widget' लॉन्च किया, जिससे एंड्रॉयड यूजर्स बिना ऐप खोले सीधे होम स्क्रीन से पैसे प्राप्त कर सकते हैं। पेटीएम ने 'Receive Money QR

Receive Money QR Widget: आजकल मोबाइल वॉलेट्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, और Paytm सबसे प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफार्मों में से एक है। अब, पेटीएम ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नई सुविधा लॉन्च की है, जिससे पैसे प्राप्त करना और भी आसान हो गया है। पेटीएम के "Receive Money QR Widget" फीचर के माध्यम से यूजर्स बिना ऐप को खोलें सीधे अपने होम स्क्रीन से पैसे प्राप्त कर सकेंगे। यह फीचर यूजर्स के समय की बचत करेगा और साथ ही एक नया अनुभव भी देगा। आइए जानते हैं इस नई सुविधा के बारे में विस्तार से।

पेटीएम का नया 'Receive Money QR Widget' फीचर

Receive Money QR Widget: Paytm पर पैसे प्राप्त करना अब और भी सरल, Android यूजर्स के लिए नई सुविधा आई, जानें कैसे करें उपयोग 

पेटीएम ने हाल ही में 'Receive Money QR Widget' को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सुविधा पहले iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लाइव हो गई है। इस सुविधा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अब आपको पेटीएम ऐप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स को केवल होम स्क्रीन से ही पैसे प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए केवल एक QR कोड का इस्तेमाल करना होगा, और इस प्रक्रिया को बेहद सरल और सुविधाजनक बना दिया गया हैं।

पेटीएम ऐप को खोलने की आवश्यकता नहीं

अब आपको ऐप खोलने की बजाय अपने एंड्रॉयड फोन के होम स्क्रीन से ही पैसे प्राप्त किए जा सकते हैं। इस QR कोड के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने का काम सरल और तेज हो गया है। जब आपको पैसा मिलेगा, तो आपको इसके लिए पेटीएम द्वारा सिक्के गिरने जैसा साउंड मिलेगा, जिससे आपको तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि पैसा आपके खाते में आ चुका हैं।

कैसे सेट करें 'Receive Money QR Widget'

Receive Money QR Widget: Paytm पर पैसे प्राप्त करना अब और भी सरल, Android यूजर्स के लिए नई सुविधा आई, जानें कैसे करें उपयोग 

•    सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में पेटीएम ऐप ओपन करें।
•    फिर, ऐप के प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
•    प्रोफाइल सेक्शन में आपको "Add QR to Homescreen" का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें।
•    इस ऑप्शन पर टैप करते ही QR कोड होम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
•    अब इस QR कोड का उपयोग करके आप पैसे रिसीव कर सकते हैं।

QR स्कैम से रहें सतर्क

Receive Money QR Widget: Paytm पर पैसे प्राप्त करना अब और भी सरल, Android यूजर्स के लिए नई सुविधा आई, जानें कैसे करें उपयोग 

जहां एक तरफ यह नई सुविधा यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है, वहीं दूसरी तरफ QR कोड से जुड़े स्कैम्स भी बढ़ रहे हैं। साइबर ठग अक्सर QR कोड के जरिए लोगों से ठगी करते हैं। इस कारण, आपको हमेशा सतर्क रहना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि QR कोड स्कैन करते वक्त रिसीवर का नाम अच्छे से चेक कर लें। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर लगे QR कोड को स्कैन करने से बचें, क्योंकि इनका इस्तेमाल धोखाधड़ी करने के लिए किया जा सकता हैं।

पेटीएम के नए 'Receive Money QR Widget' फीचर ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान को और भी सरल बना दिया है। अब यूजर्स बिना ऐप खोलें और सिर्फ एक QR कोड के जरिए अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय की भी बचत होगी। हालांकि, QR कोड के साथ जुड़े स्कैम्स से बचने के लिए हमेशा सतर्क रहना चाहिए। पेटीएम ने यह कदम डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं।

Leave a comment