RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान में टेक्नीशियन और ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान में RVUNL ने टेक्नीशियन और ऑपरेटर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। जानें आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और जरूरी तारीखें, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन

राजस्थान में टेक्निशियन, ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया हैं।

एजुकेशन: राजस्थान में टेक्निशियन, ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार energy.rajasthan.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी जानकारी 

RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान में टेक्नीशियन और ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

* आवेदन शुरू:  21 फरवरी, 2025 
* अंतिम तिथि: 20 मार्च, 2025 (इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा)
* रिक्त पदों का विवरण: राज्य की विभिन्न बिजली कंपनियों में 216 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) और जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) शामिल हैं।
* आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग: ₹1000 और एससी / एसटी / बीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / पीडब्ल्यूडी / सहरिया वर्ग: ₹500

भर्ती प्रक्रिया और आयुसीमा

RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान में टेक्नीशियन और ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) में टेक्निशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा में दी गई छूट का विवरण जांच लें।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। गौरतलब है कि RVUNL ने हाल ही में जूनियर इंजीनियर और केमिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसकी आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब टेक्निशियन, ऑपरेटर और प्लांट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का अवसर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।

Leave a comment