साइबर क्राइम न्यूज़: लॉटरी का झांसा देकर ठगों ने मुजफ्फरपुर की महिला को लगाया 2.11 लाख का चुना, साइबर थाने में दर्ज कराई FIR

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

साइबर क्राइम न्यूज़: लॉटरी का झांसा देकर ठगों ने मुजफ्फरपुर की महिला को लगाया 2.11 लाख का चुना, साइबर थाने में दर्ज कराई FIR 

अपराधियों ने लॉटरी के मोह जाल में फंसाकर मुजफ्फरपुर की रहने वाली दिव्या भारती की बेटी को ऑनलाइन दो लाख दस हजार 897 रुपये का चुना लगा दिया। ठगो ने लॉटरी निकले वाले रूपये और जमा किए गए रूपये वापस देने की साजिस में फंसा लिया। इस मामले के संबंध में दिव्या ने साइबर थाने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं।

मुजफ्फरपुर: साइबर फ्रॉड ठगों के गिरोह ने लॉटरी निकलने का झांसा देकर ब्रह्मपुरा के राहुल नगर में रहने वाली दिव्या भारती की पुत्री से ऑनलाइन दो लाख दस हजार 897 रुपये एठ लिए. रूपये वापस मिलने के लालच में आकर उनकी बेटी फंस गई और बार-बार रूपये भेजती गई. इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में केस दायर किया है. यह वारदात छह मार्च की है जब घर पर केवल उनकी बेटी कृति कत्यायनी थी. उसने ठग का कॉल रिसीव किया और ठगी का शिकार बन गई।

ठगों ने ऐसे दिया ठगी को अंजाम

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार ठगों ने कॉल करके कृति को बातों में उलझाकर लॉटरी मिलने का झांसा दिया। इसके लिए कुछ रुपये देने के लिए कहां गया. लालच में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में 75 हजार 520 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन लोगों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। घर वालों के डर से पुत्री कृति ने सारी कॉल डिटेल्स और रुपये ट्रांसफर का मैसेज अपने मोबाइल डिलीट कर दिया।

बताया कि लड़की ने अगले दिन यूट्यूब पर रुपये वापस मंगाने का वीडियों देखकर जानकारी ली। इसके बाद उसने वैसा ही किया था तो किसी मयंक कुमार की कॉल आई। उसने पैसे वापस दिलाने की प्रोसेस में उलझाकर एक लाख 32 हजार 581 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसके अकाउंट (खाते) से सारे रुपये समाप्त हो गए तो उसने 10 मार्च को अपने परिवार के लोगों इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

Leave a comment