Samsung अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra शामिल हैं। नई सीरीज में बेहतर जूम, लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो कैप्चर जैसे फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है।
कैमरा परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव
Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज के लिए कुछ टीजर वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें कैमरा परफॉर्मेंस को दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस महीने के अंत में Galaxy S26, S26+ और फ्लैगशिप S26 Ultra लॉन्च कर सकती है।
टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि इस बार कैमरा में नेक्स्ट लेवल ज़ूमिंग कैपेबिलिटी हो सकती है। एक वीडियो में एक पालतू कुत्ते पर जूम करते हुए देखा गया, जो 5x या 10x मैग्नीफिकेशन से भी ज्यादा क्लियर इमेज कैप्चर कर रहा है। यह संकेत देता है कि Galaxy S26 सीरीज के सभी डिवाइस में लंबी दूरी पर भी बारीक डिटेल कैप्चर करना आसान होगा।
लो-लाइट फोटोग्राफी और नाइट मोड
टीजर वीडियो में यह भी दिखाया गया कि Samsung ने लो-लाइट फोटोग्राफी पर भी खास ध्यान दिया है। कम रोशनी वाले माहौल या आर्टिफिशियल लाइट में फोटो और वीडियो दोनों क्लियर और कम नॉइज़ के साथ कैप्चर होंगे।

S26 सीरीज में Nightography मोड भी अपग्रेड होने की उम्मीद है। इसमें रात के समय और कम रोशनी वाले वीडियो शूटिंग में बेहतरीन रिजल्ट मिलने की संभावना है। तीसरे वीडियो में दिखाया गया कि रात में फायरवर्क्स के दौरान वीडियो शूट करते समय भी क्लियर इमेज और कम धुंधलापन मिलता है।
AI और एडवांस्ड फीचर्स
Samsung Galaxy S26 सीरीज में AI-जेनरेटेड बैकग्राउंड सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि कैमरा केवल फोटो क्लिक नहीं करेगा बल्कि बैकग्राउंड को भी स्मार्ट तरीके से एडजस्ट करके बेहतर रिजल्ट देगा।
इस बार जूमिंग, लो-लाइट फोटोग्राफी और AI बैकग्राउंड के जरिए Galaxy S26 सीरीज में फोटो और वीडियो के अनुभव को नया लेवल मिलेगा। यह अपडेट खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अक्सर ट्रैवल, नाइट शूटिंग और लंबी दूरी की फोटोग्राफी करते हैं।
क्या उम्मीद करें लॉन्च से
हालांकि Samsung ने अभी तक ऑफिशियल लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ समय से शेयर किए गए टीजर वीडियो और टिप्स के आधार पर माना जा रहा है कि S26 सीरीज इस महीने के अंत तक पेश की जा सकती है।
इस सीरीज में नए फीचर्स, बेहतर कैमरा और लो-लाइट वीडियो सपोर्ट के साथ-साथ Galaxy S26 Ultra को टॉप-ऑफ-द-लाइन फ्लैगशिप के रूप में पेश किया जाएगा।













