ICICI Prudential AMC का IPO 20% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। IPO को 39 गुना सब्सक्राइब किया गया। ब्रोकरेज ने ₹3,000–₹3,181 का टारगेट दिया। मजबूत बिजनेस मॉडल और म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में पकड़ निवेशकों का भरोसा बढ़ा रही है।
IPO: ICICI Prudential Asset Management Company Limited (ICICI Prudential AMC) के शेयरों ने शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत की है। कंपनी का IPO बीएसई और एनएसई पर लगभग 20 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। IPO का इश्यू प्राइस ₹2,165 तय किया गया था। लिस्टिंग के दिन बीएसई पर शेयर ₹2,606.20 और एनएसई पर ₹2,600 के भाव पर ट्रेड करने लगे। इस लिस्टिंग ने निवेशकों में कंपनी के प्रति मजबूत विश्वास को दर्शाया।
IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
ICICI Prudential AMC का IPO निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिला। यह इश्यू कुल मिलाकर करीब 39 गुना सब्सक्राइब हुआ और इसमें लगभग ₹3 लाख करोड़ की बोलियां लगीं। सबसे ज्यादा मांग संस्थागत निवेशकों की ओर से रही। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी को 124 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि हाई नेटवर्थ निवेशकों (HNI) की कैटेगरी 22 गुना और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी 2.5 गुना सब्सक्राइब हुई। इस तरह IPO में व्यापक निवेशक भागीदारी देखने को मिली।
ICICI AMC की मजबूती
Master Capital Services के Chief Research Officer डॉ. रवि सिंह का कहना है कि ICICI Prudential AMC ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। IPO का 20 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट होना निवेशकों की मजबूत रुचि को दिखाता है। ICICI ग्रुप का नाम, कंपनी का भरोसेमंद बिजनेस मॉडल और म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में मजबूत स्थिति निवेशकों का विश्वास बढ़ाती है।
डॉ. सिंह ने बताया कि ICICI AMC के पास इक्विटी, डेट और पैसिव फंड जैसे विविध प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा कंपनी का मजबूत distribution नेटवर्क और मुनाफे पर फोकस इसे लंबे समय में अच्छी growth देने वाली कंपनी बनाता है। SIP और म्युचुअल फंड में बढ़ती भागीदारी इस सेक्टर के भविष्य को सकारात्मक बनाती है। निवेशकों के लिए यह एक लंबी अवधि का अवसर हो सकता है।
ब्रोकरेज हाउस की राय: BUY रेटिंग
Centrum ने ICICI Prudential AMC पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर को BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹3,181 रखा है, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 47 फीसदी संभावित रिटर्न दिखाता है। Centrum के अनुसार कंपनी भारत के म्युचुअल फंड सेक्टर की मजबूत ग्रोथ का बड़ा लाभ उठा सकती है। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है और एक्टिव म्युचुअल फंड्स में इसकी मजबूत पकड़ है।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि ICICI Prudential AMC के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) आने वाले वर्षों में अच्छी बढ़त दिखा सकते हैं। FY25 से FY28 के बीच कंपनी का मुनाफा (PAT) करीब 15 फीसदी सालाना दर से बढ़ने का अनुमान है।
Equirus Securities का भरोसा
Equirus Securities ने भी ICICI Prudential AMC को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। ब्रोकरेज ने शेयर को Long रेटिंग दी है और ₹2,900 का टारगेट प्राइस रखा है, जो इश्यू प्राइस से लगभग 34 प्रतिशत ऊपर है। Equirus के अनुसार कंपनी म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में शामिल है और FY25 में इसका नेट प्रॉफिट मार्केट शेयर 17.4 प्रतिशत रहा।
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY28 के बीच ICICI AMC की आमदनी और मुनाफा लगभग 16 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही एसेट्स अंडर मैनेजमेंट में भी इस अवधि में लगभग 18.6 प्रतिशत सालाना की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
PL Capital ने भी दी BUY सलाह
PL Capital ने ICICI Prudential AMC पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर को BUY रेटिंग दी और टारगेट प्राइस ₹3,000 रखा। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का मजबूत distribution नेटवर्क और विविध बिजनेस मॉडल इसे भविष्य में बेहतर valuation दिला सकता है। PL Capital के मुताबिक कंपनी के एसेट्स, मुनाफा और बाजार हिस्सेदारी में आने वाले वर्षों में स्थिर वृद्धि देखने को मिल सकती है।












