Columbus

शिमला में सेब व्यापारी से 94 लाख ठगे: ठग व्यापारी दिल्ली का रहने वाला है;अगस्त 2022 में खरीदे थे 3 करोड़ के सेब

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सेब आढ़ती के साथ करीब 94 लाख की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में शिमला पुलिस ने चिढ़गांव थाना में FIR दर्ज की है। आरोपी भी सेब व्यापारी है और दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी ने अगस्त 2022 में आढ़ती से 3 करोड़ के सेब की पेटियां खरीदी थीं।

जानिए क्या है, पूरा मामला
​​​​
पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह मैसर्स नारायण फॉरवर्डिंग एजेंसी और नारायण फ्रूट कंपनी चिढ़गांव, (मांडली) के नाम से सेब का कारोबार करता है। सेब सीजन के दौरान अगस्त 2022 में रामचंद्र नाम के व्यक्ति, जिसकी मैसर्स राम चंद्र सूरज एंड सन्स नाम से दुकान है, ने उससे संपर्क किया। वह रोहिणी उत्तर पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी ने साथ काम करने का प्रस्ताव दिया।

 

3 करोड़ रुपए के सेब खरीदे
शिकायतकर्ता के अनुसार, सेब सीजन 2022 के दौरान आरोपी ने 3 करोड़ रुपए के सेब खरीदे। उसने 2 करोड़ रुपए की पेमेंट तो कर दी, लेकिन 1 करोड़ की नहीं की। इसके बाद हिसाब लगाया गया तो आरोपी पर 94,70,000 रुपए बकाया था। आरोप है कि इसके बाद उक्त आरोपी ने 2 चैक शिकायतकर्ता को दिए, जिसमें एक चैक 50 लाख और दूसरा चैक 44 लाख 70 हजार 402 का था। यह दोनों चैक बाउंस हो गए।

Leave a comment