SpaceX का $60 अरब अधिग्रहण: भारतीय मूल के 25 वर्षीय अमन सांगर की कंपनी पर दुनिया की नजर

SpaceX के 60 अरब डॉलर के संभावित बड़े अधिग्रहण की खबर से टेक दुनिया में हलचल मच गई है। 25 वर्षीय भारतीय मूल के अमन सांगर की कंपनी को लेकर चर्चा तेज है। जानिए यह

एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेसएक्स (SpaceX) द्वारा एआई-आधारित कोडिंग प्लेटफॉर्म कर्सर की मूल कंपनी एनीस्फीयर इंक के अधिग्रहण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह डील करीब 60 अरब डॉलर (लगभग 5.5 लाख करोड़ रुपये) के शेयर स्वैप समझौते के तहत हुई है।

बिजनेस न्यूज़: एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी SpaceX ने हाल ही में एक बड़े तकनीकी सौदे पर सहमति जताई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेसएक्स ने AI कोडिंग प्लेटफॉर्म कर्सर (Cursor) की मूल कंपनी Anysphere Inc. को लगभग 60 अरब डॉलर (करीब ₹5.6 लाख करोड़) के शेयर-आधारित समझौते में खरीदने का निर्णय लिया है। यह डील टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी अधिग्रहण घोषणाओं में से एक मानी जा रही है।

कौन हैं 25 वर्षीय भारतीय मूल के अमन सांगर?

इस कंपनी के सह-संस्थापकों में भारतीय मूल के 25 वर्षीय उद्यमी अमन सांगर शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सौदे के बाद उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। अमन सांगर ने वर्ष 2022 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) छोड़कर अपने तीन सहपाठियों के साथ इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। शुरुआत में यह कंपनी एक छोटे AI प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रही थी, लेकिन बाद में इसने एक शक्तिशाली AI कोडिंग प्लेटफॉर्म का रूप ले लिया।

क्या करती है कर्सर (Cursor) की मूल कंपनी Anysphere Inc.?

Anysphere Inc. द्वारा विकसित Cursor एक AI-आधारित कोडिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की उत्पादकता बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह प्लेटफॉर्म पारंपरिक कोडिंग टूल्स से अलग है क्योंकि यह, पूरे कोडबेस (Codebase) को समझने और विश्लेषण करने में सक्षम है. जटिल सॉफ्टवेयर समस्याओं के समाधान सुझा सकता है।

डेवलपर्स को तेजी से कोड लिखने और डिबग करने में मदद करता है. AI की मदद से कोड को ऑटोमैटिक रूप से सुधारता और ऑप्टिमाइज़ करता है. इसी वजह से यह प्लेटफॉर्म बड़ी टेक कंपनियों में तेजी से लोकप्रिय हुआ है।

SpaceX का  अरब अधिग्रहण: भारतीय मूल के 25 वर्षीय अमन सांगर की कंपनी पर दुनिया की नजर

किन कंपनियों में होता है Cursor का इस्तेमाल?

रिपोर्ट्स के अनुसार, एनवीडिया (NVIDIA), एडोबी (Adobe), उबर (Uber), शॉपिफाई (Shopify) और पेपाल (PayPal) जैसी लगभग 50,000 कंपनियों के लाखों डेवलपर्स इस AI टूल का उपयोग कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंडस्ट्री में तेजी से एक जरूरी टूल बनता जा रहा है।

कंपनी ने कम समय में ही असाधारण वृद्धि दर्ज की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2025 तक वार्षिक राजस्व 1 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया था. जून 2026 तक यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 4 अरब डॉलर तक हो गया. यह ग्रोथ बताती है कि AI कोडिंग टूल्स की मांग वैश्विक स्तर पर कितनी तेजी से बढ़ रही है।

अमन सांगर की भूमिका और कंपनी का विजन

अमन सांगर ने लिंक्डइन पर अपने मिशन को “सॉफ्टवेयर निर्माण की सभी बाधाओं को खत्म करना” बताया है। कंपनी का फोकस डेवलपर्स के लिए ऐसा AI सिस्टम तैयार करना है जो कोडिंग को अधिक सरल, तेज और सटीक बना सके। कंपनी के सह-संस्थापकों में माइकल ट्रुएल CEO, सुलेह आसिफ प्रोडक्ट हेड और आर्विड लुनेमार्क शामिल हैं। अमन सांगर ने मुख्य रूप से उत्पाद रणनीति, विस्तार और कम्युनिटी बिल्डिंग में अहम भूमिका निभाई है।

स्पेसएक्स की इस डील को टेक इंडस्ट्री में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे कंपनी AI और स्पेस टेक्नोलॉजी के संयोजन को और मजबूत करना चाहती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अधिग्रहण आने वाले वर्षों में सॉफ्टवेयर और एयरोस्पेस तकनीक के एकीकरण की दिशा तय कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a comment