Spam Calls: एयरटेल की रिपोर्ट में नया खुलासा, दिल्ली में सर्वाधिक स्पैम कॉल्स के शिकार

एयरटेल की नई रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एयरटेल यूजर्स को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स मिल रही हैं। कंपनी ने एआई आधारित सॉल्यूशन के जरिए हर दिन 10 लाख स्पैम कॉल्स।

एयरटेल ने अपने यूजर्स को स्पैम कॉल्स से बचाने के लिए एक एआई आधारित स्पैम फाइटिंग सॉल्यूशन लॉन्च किया है, जो स्पैम कॉल्स या मैसेज को पहचानकर उन्हें ब्लॉक कर देता है। अब एयरटेल ने अपनी स्पैम रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दिल्ली के यूजर्स को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स प्राप्त होने का खुलासा हुआ है। 

Spam Calls: एयरटेल की रिपोर्ट में नया खुलासा, दिल्ली में सर्वाधिक स्पैम कॉल्स के शिकार

Spam Calls: देश में पिछले कुछ दिनों में स्पैम कॉल्स की समस्या बढ़ी थी, जिसके चलते एयरटेल ने अपने यूजर्स को बचाने के लिए एक एआई स्पैम फाइटिंग सॉल्यूशन लॉन्च किया। यह फीचर स्पैम कॉल्स और मैसेज को पहचानकर उन्हें ब्लॉक कर देता है। एयरटेल ने इस सॉल्यूशन को पिछले महीने लॉन्च किया था और अब अपनी स्पैम रिपोर्ट जारी की है।

हर दिन 10 लाख स्पैम कॉल्स हुए ब्लॉक

एयरटेल की स्पैम रिपोर्ट के अनुसार, एआई आधारित सॉल्यूशन की मदद से हर दिन लगभग 10 लाख स्पैम कॉल्स की पहचान करके उन्हें ब्लॉक किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने 8 अरब से अधिक स्पैम कॉल्स और 0.8 अरब स्पैम SMS की पहचान की है। इसके साथ ही, एयरटेल ने 25.2 करोड़ यूजर्स को स्पैम कॉल्स के लिए अलर्ट किया है।

Spam Calls: एयरटेल की रिपोर्ट में नया खुलासा, दिल्ली में सर्वाधिक स्पैम कॉल्स के शिकार

इस रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि स्पैम कॉल्स के मामले में 12% की कमी आई है और अब एयरटेल के यूजर्स के पास केवल 6% ही स्पैम कॉल्स आती हैं।

दिल्ली वालों के पास सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स

एयरटेल की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के एयरटेल यूजर्स सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स प्राप्त करते हैं। इसके बाद मुंबई और कर्नाटक जैसे शहरों में भी स्पैम कॉल्स की समस्या है। इस लिस्ट में चेन्नई, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्य भी शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुरुषों को स्पैम कॉल्स की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक होती है और 36 से 60 साल की उम्र के लोगों को सबसे ज्यादा स्पैम कॉल्स आती हैं।

Leave a comment