AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फिरा पानी

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरा बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश को निर्णायक मुकाबले में 8 रन से धूल चटा दी। अफगानिस्तान की टीम पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम के अरमानों पर भी पानी फिर गया।

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फिरा पानी

स्पोर्ट्स: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मंगलवार (25 जून) को किंग्सटन में टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप-1 के सुपर-8 राउंड का निर्णायक मुकाबले में अफगानिस्तान ने बाजी मार ली. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को DLS नियम के तहत 8 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल का टिकट हासिल करके इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा और  टीम का टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फिरा पानी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर इतिहास रच दिया हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम की हार के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम के अरमान भी धूल गए और दोनों टीमों का टी20 विश्व कप का सफर समाप्त हो गया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 115 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए केवल ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला गरजा था, जिन्होंने 55 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली।

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फिरा पानी

अफगानिस्तान के अन्य बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (18), अजमतुल्लाह उमरजई (10), गुलबदीन नायब (4) और मोहम्मद नबी (1) रन बनाकर पवैलियन लौट गए। करीम जनत सात रन और कप्तान राशिद खान 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन को तीन व तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को एक-एक सफलता हासिल हुई।

बांग्लादेश का लचर प्रदर्शन

AFG vs BAN: अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात, ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर फिरा पानी

बांग्लादेश की टीम से उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 116 रन के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नवीम उल हक और कप्तान राशिद खान की गेंदबाजी ने बांग्लादेश जे जबड़े से जीत को बाहर निकल लिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 105 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से ओपनर बल्लेबाज लिटन दास 54 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। सौम्य सरकार (10) और तौहीद ह्दोय (14) रन बना सकें। अफगानिस्तान की ओर से नवीन-उल-हक और राशिद खान को 4-4 तथा फजलहक फारूकी और गुलबदीन नायब को एक-एक सफलता प्राप्त हुई। 

Leave a comment