T20 World Cup 2024 AFG vs SA: सेमीफाइनल में बिखरी अफगानिस्तान की टीम, द. अफ्रीका आसान जीत के साथ पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में, जानें मैच का हाल

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

अफगानिस्तान ने सैमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर मात्र 56 रन ही बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई।

T20 World Cup 2024 AFG vs SA: सेमीफाइनल में बिखरी अफगानिस्तान की टीम, द. अफ्रीका आसान जीत के साथ पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में, जानें मैच का हाल

स्पोर्ट्स: टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से जीत लिया। अफ्रीका इस जीत के साथ पहली बार फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में मात्र 56 रन पर सिमट गई। टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में किसी टीम का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी  हो गया है। दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका और भारत की टीमें अभी तक अजेय हुई हैं।

मार्करम-हेंड्रिक्स ने टीम को दिलाया फाइनल का टिकट

T20 World Cup 2024 AFG vs SA: सेमीफाइनल में बिखरी अफगानिस्तान की टीम, द. अफ्रीका आसान जीत के साथ पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में, जानें मैच का हाल

अफगानिस्तान के द्वारा दिए गए 57 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका फजलहक फारुकी ने पांच रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक को बोल्ड करके दिया। इसके बाद मोर्चा रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने टीम की कमान संभाली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की नाबाद विजयी साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स ने 25 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने 21 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को जीत दिलाई और फाइनल का टिकट हासिल किया।

दबाब में बिखरी अफगानिस्तान की टीम

T20 World Cup 2024 AFG vs SA: सेमीफाइनल में बिखरी अफगानिस्तान की टीम, द. अफ्रीका आसान जीत के साथ पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में, जानें मैच का हाल

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 रन बनाए। इस मैच में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10 रन अजमतुल्लाह उमरजई ने बनाए थे. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज डबल अंक तक भी नहीं पहुंच पाया। दक्षिण अफ्रीका के सामने कोई भी बल्लेबाज टिक के नहीं खेल पाया और विरोधी गेंदबाजों के सामने पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अफगानिस्तान के पिछले दो मुकाबले के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लग रहा था की सेमीफाइनल में टीम दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर देगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अफ्रीका गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

T20 World Cup 2024 AFG vs SA: सेमीफाइनल में बिखरी अफगानिस्तान की टीम, द. अफ्रीका आसान जीत के साथ पहली बार T20 विश्व कप के फाइनल में, जानें मैच का हाल

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। मार्को यानसेन ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ (0), गुलबदीन नैब (9) और नांगेयालिया खारोटे (2) का विकेट चटकाया। तथा तबरेज शम्सी ने करीम जनत (8), तीन-तीन नूर अहमद (0) और नवीन-उल-हक (2) का विकेट लिया। इनके अलावा कागिसो रबाडा ने इब्राहिम ज़द्रन (2) व मोहम्मद नबी (0) और एनरिक नॉर्त्जे ने अज़मतुल्लाह उमरज़ई (10) व राशिद खान (8) का विकेट हासिल किया।

Leave a comment