Punjab Crime News: अमृतसर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, गुस्से में आकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; हादसे में दो की मौत

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब के अमृतसर से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। बता दें कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जोरदार विवाद हो गया। उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई। तथा कई लोग घायल हो गए।

अमृतसर: थाना लोपोके के अधीन काकड़ तरीन गांव में दो पक्षों के बीच जमीन पर जबरन खेती करने को लेकर जोरदार विवाद हो गया। विवाद को सुलझाने आये लोगों परउन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायल चार लोगों को अमनदीप अस्पताल में और दो की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें लोपोके अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने इस हादसे के बाद 20 के करीब हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं।

20 लोगों के खिलाफ हुआ केस दर्ज

Punjab Crime News: अमृतसर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, गुस्से में आकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; हादसे में दो की मौत

पुलिस ने बताया कि हमले में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, हालांकि इनमें से कुछ की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने करीब 20  लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया की मरने वाले व्यक्तियों की पहचान काकड़ तरीन के रहने वाले गुरप्रीत सिंह और बलवंत सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्तियों की पहचान जगतार सिंह, बलजीत सिंह, निर्मल सिंह आदि के रूप में की गई। बता दें कि तीन घायलों को अभी पहचान नहीं हो पाई हैं।

क्या है इस विवाद का कारण?

Punjab Crime News: अमृतसर में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, गुस्से में आकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां; हादसे में दो की मौत

पंजाब के काकड़ तरीन गांव का रहने वाला जय सिंह ने Subkuz.com को बताया कि करीब 40-50 साल पहले उक्त गांव में स्तिथ जमीन का बंटवारा सर्वसम्मति से कर दिया गया था। इस जमीन पर गुमानपुरा के कुछ लोग गुरुवार (27 जून) की दोपहर को खेती करने के लिए आए। बता दें कि इस जमीन पर गुरप्रीत सिंह और उनके परिवार के सदस्य खेती करते है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सभी लोग उन लोगों से बात करने के लिए खेत में पहुंच गए।

बताया कि जमीन पर खेती करने वाले लोगों ने उनकी एक भी बात नहीं सुनी और सीधे झगड़ा करने पर उतर आए। इतने में ही उन लोगों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। उसके बाद तकरीबन 20-25 लोग गाड़ियों में भरकर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। जिनके पास भी अवैध हथियार थे। इन हथियारों से ही उन्होंने समझने आये लोगों पर गोलियां चलाई। उन्होंने गोलिया चलते हुए धमकी भी दी कि गांव के किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और खेत की ओर आने वाले को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं।

Leave a comment