तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Bharatiya Janata Party ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की। जानिए किसे किस विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला और चुनावी रणनीति के

दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य Tamil Nadu में विधानसभा चुनाव की तारीख करीब आ चुकी है। इसके मद्देनजर तमाम राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं और जमीन पर सक्रिय प्रचार अभियान चला रहे हैं। विभिन्न दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

BJP: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 27 उम्मीदवारों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी के कई वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। दक्षिण भारत के इस प्रमुख राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस बार कई अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए नेताओं को भी मैदान में उतारकर चुनावी रणनीति को मजबूत किया है।

भाजपा ने किन नेताओं को दिया टिकट

भाजपा की लिस्ट में राज्यभर की प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी ने डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन को मायलापुर से चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, वानथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर (उत्तर) और डॉ. एल. मुरुगन को अवनाशी (एससी) से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस लिस्ट के अनुसार, पार्टी ने अपने अनुभव और रणनीतिक ताकत के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है, जिससे तमिलनाडु में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरी भाजपा उम्मीदवार लिस्ट

विधानसभा सीट नेता
अवदी श्री एम. राजसिम्हा महिंद्रा (एम. अश्विनकुमार)
मायलापुर डॉ.तमिलिसाई सौंदर्यराजन
थल्ली डॉ. नागेश कुमार
तिरुवन्नामलाई श्री सी. एलुमलाई
रासीपुरम (एससी) डॉ. एस.डी. प्रेमकुमार
मोदक्कुरिची कीर्तिका शिवकुमार
उधगमंडलम भोजराजन
अवनाशी (एससी) डॉ. एल. मुरुगन
तिरुप्पुर (दक्षिण) एस. थंगराज
कोयंबटूर (उत्तर) वनथी श्रीनिवासन
तिरुवरुर गोवी चंद्रू
तंजावुर एम. मुरुगानंदम
गंधर्वकोट्टई (एससी) सी. उदयकुमार
पुदुक्कोट्टई एन.रामचंद्रन
अरन्थांगी कविता श्रीकांत
तिरुप्पत्तूर के.सी. थिरुमरन
मनामदुरै (एससी) पोन. वी. बालगणपति
मदुरै दक्षिण प्रो. रामा श्रीनिवासन
सत्तूर नैनार नागेंथ्रान
रामनाथपुरम जीबीएस के. नागेंद्रन
तिरुचेंदूर केआरएम राधाकृष्णन
वासुदेवनल्लूर (एससी) अनंत अय्यासामी
राधापुरम एस.पी. बालाकृष्णन
नागरकोइल एम.आर. गांधी
कोलाचेल टी. शिवकुमार
पद्मनाभपुरम पी. रमेश
विलावनकोड एस विजयधरानी

Leave a comment