Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार लोडर, हादसे में 18 लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे 18 लोग घायल हो गए। हादसे की पूरी जानकारी यहां देखें, हादसे में घायल हुए लोग

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास क्षेत्र में एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 26 लोग सवार थे। इस हादसे में 18 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल रेफर किया गया हैं।

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास क्षेत्र में एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लोडर में सवार 26 लोगों में से दंपती समेत 18 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों में से तीन को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है, जबकि बाकी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया। सभी यात्री राजस्थान में बाला जी और खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

कब और कैसे हुआ हादसा?

Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार लोडर, हादसे में 18 लोग घायल

लखनऊ के इंटौजा क्षेत्र के कुंडापुर निवासी अमन, जो लोडर चालक है, 25 दिसंबर को अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ 26 लोगों को लोडर में बैठाकर खाटू श्याम और बालाजी मंदिर के दर्शन के लिए राजस्थान गया था। शनिवार को जब वे घर लौट रहे थे, तो सुबह करीब आठ बजे औरास क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर लोधाटिकुर (पंचम खेड़ा) गांव के पास अमन को झपकी लग गई, जिससे लोडर डिवाइडर से टकराकर दो-तीन बार पलटी खाकर फेसिंग जाली से टकराकर रुक गया।

हादसे के बाद लोडर में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। करीब 20 मिनट बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस की मदद से 18 घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक मासूम सहित तीन घायलों को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। बाकी घायलों को इलाज के बाद उनके घर की ओर भेज दिया गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल 

Unnao Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा तेज रफ्तार लोडर, हादसे में 18 लोग घायल

हादसे में घायल हुए लोगों में संदीप, उसकी पत्नी रामलली, दो वर्षीय सनी (पुत्र दुर्गेश निवासी कुंडापुर, इंटौजा लखनऊ), जैकी, सचिन, पल्लवी, उसके पिता राजेश, मां बबली, बहन शिवानी, रवि (पुत्र बबलू), अभिषेक, रामकली, रवि, निर्मला, सोनावती, मंजू वर्मा, रंजीता समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया। 

Leave a comment