UP Special TET 2026 का रजिस्ट्रेशन कल से, 3 नवंबर को परीक्षा, जानें फीस और एग्जाम पैटर्न

UP Special TET 2026 के लिए आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे। 4 अक्टूबर तक फॉर्म भरें, 8 अक्टूबर तक सुधार का मौका मिलेगा और परीक्षा 3 नवंबर को होगी।

UP Special TET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 4 अक्टूबर तक चलेगी। UPESSC ने परीक्षा की तारीख 3 नवंबर तय की है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को OTR पूरा करना होगा।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है, जबकि परीक्षा 3 नवंबर 2026 को ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की जाएगी।

5 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत Special TET 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि फॉर्म में सुधार के लिए 8 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।

UP Special TET 2026 का रजिस्ट्रेशन कल से, 3 नवंबर को परीक्षा, जानें फीस और एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले One Time Registration यानी OTR पूरा करना अनिवार्य होगा। OTR पूरा होने के बाद ही वे Special TET के लिए आवेदन कर सकेंगे।

3 नवंबर को होगी परीक्षा

UP Special TET 2026 की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित होगी। दोनों स्तरों के पेपर में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर से जुड़े विषयों को शामिल किया जाएगा। एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

श्रेणी के अनुसार इतनी होगी फीस

Special TET के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। SC और ST उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग यानी PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये निर्धारित है।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कार्यरत शिक्षकों के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर TET क्वालिफाई करना जरूरी किया गया है।

UP Special TET 2026 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया, नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट uppessc.up.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a comment