UPSC EPFO APFC 2026: एपीएफसी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, ग्रेजुएट युवा तुरंत करें अप्लाई

UPSC EPFO APFC 2026 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 14 सितंबर है। ग्रेजुएट उम्मीदवार तुरंत अप्लाई करें। चयन RT और इंटरव्यू से होगा।

UPSC EPFO APFC भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर है। किसी भी स्ट्रीम से स्नातक और निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।

नई दिल्ली: यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) भर्ती 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया आज, 14 सितंबर को समाप्त हो रही है। पात्र उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन फॉर्म जमा करने का अब अंतिम मौका है। भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।

आज बंद हो जाएगी आवेदन विंडो

यूपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, उन्हें बिना देरी किए आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। अंतिम तिथि के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।

ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

UPSC EPFO APFC भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी सहित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

उम्मीदवार मोबाइल के माध्यम से भी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर क्रिएट अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें और OTR प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।

फॉर्म पूरा करने के बाद, यदि लागू हो तो निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। इसके बाद आवेदन पत्र सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

आवेदन वेबसाइट: upsconline.nic.in

रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू से होगा चयन

UPSC EPFO APFC भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिक्रूटमेंट टेस्ट का वेटेज 75 प्रतिशत निर्धारित है और यह 300 अंकों का होगा। वहीं इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।

चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के पे मैट्रिक्स के लेवल-10 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।

Leave a comment