UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को नई सुविधा? आयोग की तैयारी पर चर्चा तेज

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर लागू करने जा रहा है. तकनीकी तैयारी पूरी होते ही सुविधा शुरू होगी.

UPSC ने दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सिविल सेवा परीक्षा में स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर लागू करने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में आयोग ने बताया कि तकनीकी व्यवस्था और सुरक्षित टेस्टिंग पूरी होते ही यह सुविधा शुरू की जाएगी। इससे दिव्यांग उम्मीदवारों को परीक्षा में समान अवसर मिल सकेगा।

UPSC Screen Reader Facility: संघ लोक सेवा आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि वह सिविल सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर शुरू करेगा। यह जानकारी मिशन एक्सेसिबिलिटी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दी गई। अभी आयोग परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित तकनीकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है और राज्य प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। सुविधा लागू होने पर कम दृष्टि या अंधत्व से जूझ रहे उम्मीदवारों को परीक्षा में बेहतर सहायता मिलेगी, जिससे उनके लिए प्रतिस्पर्धा अधिक समावेशी बनेगी।

UPSC ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट में मिशन एक्सेसिबिलिटी संगठन की याचिका पर सुनवाई के दौरान UPSC ने बताया कि आयोग ने स्क्रीन रीडर सिस्टम को लागू करने का फैसला कर लिया है। याचिका में कहा गया था कि दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षा में समुचित अवसर नहीं मिल रहा। आयोग ने स्पष्ट किया कि प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जैसे ही केंद्रों पर सही तकनीकी व्यवस्था और टेस्टिंग पूरी होगी, इस सुविधा को लागू कर दिया जाएगा।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को नई सुविधा? आयोग की तैयारी पर चर्चा तेज

उच्चतम न्यायालय की बेंच जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। UPSC की परीक्षा शाखा के संयुक्त सचिव ने हलफनामे में कहा कि आयोग ने मामले का विस्तृत अध्ययन किया है और यह निर्णय लिया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर पर राज्य सरकारों पर निर्भर UPSC

UPSC ने यह भी बताया कि उसके पास अपना परीक्षा इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है और वह राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और शिक्षा संस्थानों पर निर्भर रहता है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित सॉफ्टवेयर और सिस्टम तैयार करना समय लेगा, इसलिए आयोग ने जिला स्तर पर पर्यवेक्षकों को पत्र भेजकर सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

जिला कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे गए पत्र में UPSC ने जल्द से जल्द तकनीकी तैयारियों को सुनिश्चित करने को कहा है। यह कदम देशभर में दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने में मदद करेगा।

UPSC का स्क्रीन रीडर सॉफ्टवेयर लागू करने का निर्णय दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार साबित हो सकता है। अब नजर इस बात पर है कि परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी तैयारी कितनी जल्दी पूरी होती है। यह पहल दिव्यांग उम्मीदवारों को राष्ट्रीय सेवा में समान अवसर देने की दिशा में एक अहम कदम है।

Leave a comment