Vinesh Phogat: डॉक्टरों ने फोगाट की डाइट का बताया राज, कोशिश के बाद भी 100 ग्राम वजन अधिक होने की क्या थी वजह? आइए जानें

Vinesh Phogat: डॉक्टरों ने फोगाट की डाइट का बताया राज, कोशिश के बाद भी 100 ग्राम वजन अधिक होने की क्या थी वजह, डॉक्टरों ने फोगाट की डाइट का किया खुलासा

ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट के मैच से बाहर होने के बाद, भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने अपने बयान में कहा कि पहलवान का वजन कम करने के लिए हर संभव प्रयास किये गए हैं। फिर भी 100 ग्राम वजन अधिक रह गया है।

New Delhi: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के साथ महिला पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार (6 August) को सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल की थी। सभी को उम्मीद थी कि विनेश भारत के लिए गोल्ड मेडल पर निशाना साध सकती हैं। हालांकि, खेल के शुरू होने से ठीक पहले, उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया, जिससे उनके स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद टूट गई। उनको डिस्क्वालिफाई करने की वजह उनका 100 ग्राम वजन अधिक होना बताया गया है।

Vinesh Phogat: डॉक्टरों ने फोगाट की डाइट का बताया राज, कोशिश के बाद भी 100 ग्राम वजन अधिक होने की क्या थी वजह? आइए जानें

डॉक्टर ने विनेश की डाइट का किया खुलासा

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद, भारतीय दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि विनेश का वजन कम करने के लिए सभी कठोर प्रयास किए गए, जिसमें रात भर पानी न पीना, बाल काटना और कपड़े छोटा करना शामिल था। बावजूद इसके, विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा रह गया, जिससे उसे डिस्क्वालिफाई कर दिया।

पहली भारतीय महिला पहलवान बनी: विनेश

जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण फाइनल मुकाबले से डिसक्वालीफाई हो गईं। इससे पहले मंगलवार को, विनेश ने 50 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा था। वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थीं जिन्होंने कुश्ती के फाइनल में जगह बनाई थी।

Vinesh Phogat: डॉक्टरों ने फोगाट की डाइट का बताया राज, कोशिश के बाद भी 100 ग्राम वजन अधिक होने की क्या थी वजह? आइए जानें

विनेश के लिए डॉ. ने दी जानकारी

डॉ. दिनशॉ पौडीवाला ने बताया कि, विनेश फोगाट की डाइट का खुलासा करते हुए कहा कि, न्यूट्रिशनिस्ट ने विनेश में पाया कि वह दिनभर में 1.5 किग्रा. तक पोषण लेती हैं, जो मुकाबलों के लिए उन्हें पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। हालांकि, कभी-कभी प्रतियोगिता के बाद वजन बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

विनेश को उनके तीन मुकाबलों के दौरान डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सिर्फ पानी दिया गया। इसके बावजूद, उनका वजन अधिक बना रहा। वजन कम करने के लिए पहले सामान्य प्रक्रियाओं का पालन किया गया, लेकिन फिर भी 100 ग्राम वजन अधिक रहने के कारण विनेश को डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

 

Leave a comment