Zika Virus: जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस

जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस, क्राइम न्यूज़, न्यूज़

पुणे शहर में पिछले दो महीनों में जीका वायरस से 66 लोग संक्रमित हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बुधवार (7 अगस्त 2024) को आंकड़े पेश करते हुए जानकारी दी कि संक्रमित लोगों में 26 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं और चार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

Zika Virus: जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस

पुणे: मुंबई के पुणे शहर में पिछले दो महीनों में जीका वायरस तेजी से फेल रहा हैं. इससे 66 लोगों के संक्रमित होने की खबर मिली हैं, जिनमे 26 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस वायरस की चपेट में  आने से चार मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों की हालत अभी नाजुक बताई जा रही हैं।

26 गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित

Zika Virus: जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस

नगर निगम के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों में 26 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश महिलाओं का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक है। इस साल पुणे शहर में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला 20 जून को जांच के दौरान सामने आया था, एरंडवाने इलाके में रहने वाले 46 वर्षीय डॉक्टर में इस संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसके बाद उनकी 15 वर्षीय बेटी भी संक्रमित हो गई।

मरने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Zika Virus: जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शहर में जीका वायरस के कुल 66 मामलों में चार लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन ये मौतें अन्य बीमारियां जैसे हृदय संबंधी समस्याएं, यकृत संबंधी बीमारियां, वृद्धावस्था आदि के कारण हुई। मौत के बाद एनआईवी (राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान) से उनकी जांच रिपोर्ट वायरस के लिए पॉजिटिव पाई गई। बता दें इन चारों मरीजों की उम्र करीबन 68 से 79 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने बताया कि पुणे नगर निगम  स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से अपनी रिपोर्ट महाराष्ट्र सरकार की मृत्यु लेखा समिति क पास भेजेगा।

एडीज मच्छर के काटने से फैलता हैं जीका वायरस

Zika Virus: जीका वायरस की चपेट में आने से पुणे शहर में चार लोगों की मौत; जून से अबतक 26 गर्भवती महिलाओं सहित 66 लोग संक्रमित, कैसे फैलता हैं ये वायरस

जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस के कारण भ्रूण में माइक्रोसेफेली (मस्तिष्क विकास रुकने के कारण सिर का आकार छोटा होना) हो सकता है। यह वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. इस मच्छर के काटने से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारी भी होती हैं। अधिकारी ने बताया कि पीएमसी स्वास्थ्य विभाग लगातार संक्रमण पर निगरानी कर रहा है। मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए अलग-अलग उपाय किए जा रहे हैं।

 

 

Leave a comment