Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, देश के इन हिस्सों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, वहीं देश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। जानें आज का ताजा वेदर अपडेट, हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में फरवरी महीने में गर्मी का बढ़ना एक अप्रत्याशित मौसम बदलाव को दर्शाता है। जहां एक ओर दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना है, वहीं जम्मू-श्रीनगर हाइवे बर्फबारी के कारण बंद है, जो यात्रा में रुकावट डाल रहा है। इसके अलावा, राजस्थान, यूपी, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है, जो किसानों और अन्य क्षेत्रों में राहत प्रदान कर सकती हैं। 

मौसम: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी महीने में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जिससे दिन के समय पसीने छूटने लगे हैं। हालांकि, सुबह के समय ठंडी हवाओं का अनुभव किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 फरवरी के बीच आंशिक तौर पर बादल हो सकते हैं, और अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। 27 फरवरी को बारिश की संभावना है, जिसमें सुबह के समय बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, तेज हवाएं 20 से 30 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना हैं।

जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी 

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, देश के इन हिस्सों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

जम्मू और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कल शाम से बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे को बंद करना पड़ा है। जेके पुलिस ने बताया कि रामबन और बनिहाल क्षेत्रों में कई जगह रास्ते की स्थिति बर्फबारी की वजह से खराब हो गई है, और यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे रास्ता ठीक होने के बाद ही इस हाईवे पर यात्रा करें। बर्फबारी में फंसे लोगों की मदद की जा रही हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में शिमला के ऊपर नारकंडा और अन्य ऊपरी क्षेत्रों, मनाली और आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। उत्तराखंड के चमोली और अन्य ऊपरी जिलों में भी बर्फबारी की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं, जिससे पहाड़ों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया है, लेकिन रास्ते में यात्रा करने वालों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही हैं।

राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना 

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, देश के इन हिस्सों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, संगरिया में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, और कुछ अन्य स्थानों पर भी बूंदाबांदी हुई। इस दौरान संगरिया में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री और फतेहपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी राज्य में मौसम सामान्यत: शुष्क बना रहा। शुक्रवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है, जबकि शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, देश के इन हिस्सों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वाराणसी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। आईएमडी के अनुसार, 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश की संभावना कम होती जा रही है। 26 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता हैं।

हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलने लगा मौसम का मिजाज, देश के इन हिस्सों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

हरियाणा और पंजाब में 24 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 25 और 26 फरवरी तक उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना है। गुरुवार रात की ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, खासकर फतेहाबाद, करनाल, पानीपत और कैथल में ओले गिरे थे। आईएमडी ने अगले कुछ घंटों में राज्य के कई इलाकों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

Leave a comment