Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में जताई बारिश की संभावना, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। जानिए आज के मौसम का पूरा अपडेट और संभावित बदलाव, हिमाचल में बर्फबारी

दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। राजस्थान में भी हल्की बारिश के आसार हैं, जो कुछ इलाकों में मौसम को ठंडा कर सकती हैं। 

मौसम: दिल्ली में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है, और फरवरी में ही लोगों को पसीने आने लगे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है। इसके बाद मौसम फिर करवट लेगा, और 22 फरवरी से गर्मी दोबारा बढ़ने लगेगी। साथ ही, अब न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री से कम होने की संभावना बेहद कम है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में जताई बारिश की संभावना, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

आज हल्की धुंध रहने की संभावना है, साथ ही आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। दोपहर तक बादल घने हो जाएंगे, और रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 21 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन 21 से 24 फरवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता हैं।

राजस्थान में तापमान में गिरावट की संभावना

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में जताई बारिश की संभावना, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

राजस्थान में बीते 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से बुधवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

जैसलमेर और फलोदी में भी मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुवार को उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में जताई बारिश की संभावना, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा। सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और बिजनौर में बारिश का पूर्वानुमान हैं।

पूर्वी यूपी, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में भी बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से सर्दी कम महसूस हो रही है, लेकिन सुबह के समय ठंडक बनी हुई हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार 

Weather Update: मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में जताई बारिश की संभावना, पढ़िए आज का वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बर्फबारी और बारिश होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी और कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर में इस साल अब तक ज्यादा मौसमी गतिविधियां देखने को नहीं मिली हैं। हालांकि, अगले 36 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 21 फरवरी से मौसम में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Leave a comment