वजन घटाने में GLP-1 थेरेपी जैसी दवाएं मददगार साबित हो रही हैं, लेकिन इनसे भूख कम होने के कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार विटामिन B12, आयरन, विटामिन D, फोलेट और कैल्शियम की कमी आम है। संतुलित डाइट और प्रोटीन युक्त आहार से यह जोखिम कम किया जा सकता है।
Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए GLP-1 थेरेपी जैसे सेमाग्लुटाइड और टिरजेपाटाइड अब तेजी से इस्तेमाल हो रही हैं। ये दवाएं पेट खाली होने की गति धीमी कर भूख कम करती हैं और इंसुलिन की प्रतिक्रिया सुधारती हैं, लेकिन कम खाने से शरीर में B12, आयरन, विटामिन D, फोलेट और कैल्शियम जैसी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि संतुलित डाइट और प्रोटीन युक्त छोटे हिस्सों वाला भोजन इस खतरे को कम कर सकता है।
GLP-1 थेरेपी और पोषण की चुनौती
आज के समय में वजन घटाने के लिए GLP-1 थेरेपी जैसी दवाएं जैसे सेमाग्लुटाइड और टिरजेपाटाइड काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ये दवाएं भूख कम करती हैं, पेट खाली होने की गति धीमी करती हैं और इंसुलिन की प्रतिक्रिया सुधारती हैं। लेकिन भोजन की मात्रा कम होने के कारण शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ जाता है।
विशेषकर भारत में जहां डाइट पहले से ही प्रोटीन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में कम होती है, GLP-1 थेरेपी के दौरान विटामिन B12, आयरन, विटामिन D, फोलेट और कैल्शियम की कमी आम हो सकती है। मांसाहारी नहीं खाने वालों में B12 की कमी ज्यादा देखी जाती है, जबकि महिलाओं में आयरन की कमी आम है।

छोटे हिस्से में खाना और पोषण युक्त डाइट
वजन घटाने के दौरान लोग अक्सर हल्का और कम पोषण वाला खाना चुन लेते हैं। इससे प्रोटीन और अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में छोटे हिस्सों में प्रोटीन और विटामिन युक्त डाइट लेना जरूरी है। इसमें दही, पनीर, दाल, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां, मूसली, मेवे और मौसमी फल शामिल होने चाहिए।
यदि जरूरत हो, तो सप्लीमेंट्स भी डॉक्टर की सलाह पर लिए जा सकते हैं, खासकर B12 और विटामिन D के लिए। समय-समय पर हीमोग्लोबिन और विटामिन लेवल की जांच कराना भी मददगार होता है।
सुरक्षित और संतुलित वजन घटाना
GLP-1 थेरेपी शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि भूख कम होने पर भी पोषण पूरा हो रहा है। केवल वजन घटाने पर ध्यान देना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। संतुलित डाइट, पर्याप्त प्रोटीन और जरूरी विटामिन का सेवन सुरक्षित वजन घटाने की कुंजी हैं।











