पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ी, ग्रुप C और D के लिए 45 वर्ष तय

West Bengal सरकार ने सरकारी नौकरियों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। अब Group C और D पदों के लिए 45 वर्ष तक आवेदन किया जा सकेगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। नए नियमों के तहत ग्रुप A, B, C और D पदों के लिए अलग-अलग नई एज लिमिट तय की गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। राज्य के वित्त विभाग ने भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए विभिन्न ग्रुप के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था 11 मई से लागू मानी जाएगी और इसका लाभ कई भर्ती प्रक्रियाओं में उम्मीदवारों को मिलेगा।

अलग-अलग ग्रुप के पदों के लिए नई एज लिमिट लागू

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब ग्रुप ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 41 वर्ष कर दी गई है। हालांकि जिन पदों में पहले से 41 वर्ष से अधिक आयु सीमा लागू है, वहां पुराने नियम ही जारी रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों की आयु सीमा बढ़ी, ग्रुप C और D के लिए 45 वर्ष तय

ग्रुप ‘B’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 44 वर्ष कर दी गई है। वहीं ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ श्रेणियों के लिए अब उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे।

PSC के बाहर होने वाली भर्तियों पर भी लागू होंगे नियम

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन केवल नियमित सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रहेगा। पब्लिक सर्विस कमीशन (PSC) के दायरे से बाहर होने वाली कई भर्तियों में भी नई आयु सीमा लागू होगी।

‘वेस्ट बंगाल रेगुलेशन ऑफ रिक्रूटमेंट इन स्टेट स्टैच्यूटरी बॉडीज, गवर्नमेंट कंपनीज एंड लोकल अथॉरिटीज एक्ट, 1999’ के तहत होने वाली नियुक्तियों में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

नई सरकार के फैसलों पर बनी चर्चा

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार लगातार प्रशासनिक और भर्ती संबंधी फैसले ले रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी।

नई सरकार का कहना है कि आयु सीमा बढ़ाने का फैसला उन उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे और पहले तय आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Leave a comment