WhatsApp Business AI Agent भारत में लॉन्च, छोटे कारोबारों को 24x7 Customer Support और Sales Growth में मिलेगी मदद

WhatsApp Business ने भारत में AI एजेंट लॉन्च किया। यह 24x7 कस्टमर सपोर्ट, लीड मैनेजमेंट और सेल्स बढ़ाने में छोटे बिजनेस की मदद करेगा।

WhatsApp Business ने 7 मई को भारत में अपना नया Business AI एजेंट लॉन्च किया, जो छोटे और मीडियम बिजनेस को 24x7 कस्टमर सपोर्ट, लीड मैनेजमेंट और सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा। यह फीचर लोकल भाषाओं में उपलब्ध है और बिजनेस ऑपरेशन्स को आसान बनाने पर फोकस करता है।

Tech: WhatsApp Business ने भारत में Business AI एजेंट पेश किया है, जिसे खासतौर पर छोटे और मीडियम कारोबारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह AI फीचर बिजनेस को ग्राहकों के सवालों का ऑटोमैटिक जवाब देने, अपॉइंटमेंट बुक करने, प्रोडक्ट रिकमेंडेशन देने और सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा WhatsApp Business ऐप के जरिए कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

यह AI एजेंट 24x7 ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकेगा। इसके जरिए बिजनेस ओनर्स लीड्स कैप्चर कर पाएंगे, अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे, प्रोडक्ट्स रिकमेंड कर पाएंगे और सेल्स कन्वर्जन बढ़ा सकेंगे। खास बात यह है कि यह फीचर भारत की लोकल भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।

पुराने चैट्स और कैटलॉग से सीखकर देगा जवाब

Business AI एजेंट सेटअप होने के बाद बिजनेस की पुरानी चैट्स, प्रोफाइल और वेबसाइट से जानकारी लेकर काम करता है। इसे WhatsApp कैटलॉग और Meta Commerce Manager के जरिए भी ट्रेन किया जा सकता है, जिससे यह ग्राहकों को ज्यादा सटीक और पर्सनलाइज्ड जवाब दे सके।यह AI ग्राहकों को प्रोडक्ट्स, कीमत, ऑफर्स, डिस्काउंट और शिपिंग जैसी जानकारी देने में मदद करेगा। साथ ही FAQ यानी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी ऑटोमैटिक तरीके से देगा।

Meta India में बिजनेस मैसेजिंग के डायरेक्टर Ravi Garg के मुताबिक कंपनी पिछले कुछ महीनों से चुनिंदा बिजनेस के साथ इसका पायलट टेस्ट कर रही थी। भारत के अलावा यह फीचर ब्राजील और कंबोडिया जैसे बाजारों में भी उपलब्ध है।

बिजनेस ओनर तय कर सकेंगे AI कब और किससे बात करे

कंपनी ने बिजनेस ओनर्स को AI कंट्रोल के कई ऑप्शन्स भी दिए हैं। ओनर यह तय कर सकते हैं कि AI सिर्फ नए ग्राहकों से बात करे, ads से आने वाले यूजर्स को जवाब दे या सभी ग्राहकों को संभाले।

अगर बातचीत संवेदनशील या जटिल हो जाए तो AI उसे सीधे बिजनेस ओनर तक ट्रांसफर भी कर सकेगा। ग्राहकों को भेजे जाने वाले मैसेज पर “AI” लेबल दिखाई देगा ताकि उन्हें पता रहे कि जवाब AI की तरफ से आ रहा है।

Meta ने यह भी संकेत दिया है कि जल्द ही WhatsApp चैट के अंदर UPI पेमेंट की सुविधा जोड़ी जाएगी। भविष्य में दूसरे पेमेंट ऑप्शन्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

पायलट टेस्ट में छोटे बिजनेस को मिला फायद

पायलट प्रोग्राम का हिस्सा रहीं The Purple Sunset की फाउंडर Gunveen Kaur ने बताया कि AI एजेंट की मदद से उन्हें हर दिन 6 से 7 ऑर्डर सीधे क्लोज करने में मदद मिली। उनके मुताबिक बिजनेस की सेल्स में करीब 40% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Meta का कहना है कि आने वाले समय में टेक्स्ट और इमेज के अलावा वीडियो जैसी AI कैपेबिलिटीज भी इस प्लेटफॉर्म में जोड़ी जाएंगी, ताकि छोटे कारोबारियों को ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिल सके।

Leave a comment