एजुकेशन न्यूज़: तेलंगाना स्कूल में 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

तेलंगाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिमाचल हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

एजुकेशन न्यूज़: तेलंगाना स्कूल में 11 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 4 मार्च से कर सकेंगे आवेदन 

तेलंगाना : स्कूल असिस्टेंट, सेकेंड्री ग्रेड टीचर, लैंग्वेज पंडित, फिजिकल एजुकेशन टीचर और स्पेशल एजुकेशन टीचर के 11061 पदों पर भर्ती  हेतू द तेलंगाना स्टेट कमीशन ऑफ स्कूल एजुकेशन ने नया नोटिफिकेशन (अधिसूचना) जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन 4 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

Subkuz.com को अधिकारी ने बताया कि द तेलंगाना स्टेट कमीशन ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से डीएससी 2024 भर्ती के नया नोटिफिकेशन निकाला है. इसके लिए अभ्यर्थी 4 मार्च 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 2 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है. फॉर्म अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी को योग्यता की जांच करना आवश्यक हैं।

भर्ती संबंधी पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार 'द तेलंगाना स्टेट कमीशन ऑफ स्कूल एजुकेश' की तरफ से जारी अधिसूचना के आधार पर इस भर्ती में  कुल 11061 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसमें माध्यमिक ग्रेड शिक्षक (SGTs) में 6518 पद, स्कूल सहायक के 2619 पदों, भाषा पंडित (LP) के 717 और शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) के लिए 192 पदों पर नियुक्तियों के लिए परीक्षा ली जाएंगी। इसके अलावा स्कूल असिस्टेंट के 220 पद और विशेष शिक्षा में एसजीटी के 789 पद पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के रद्द होने से पहले लगभग 1.75 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. उन लोगों को फिर से आवेदन नहीं करना होगा।

जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा देना होगा। द तेलंगाना स्टेट कमीशन ऑफ स्कूल एजुकेश ने आवेदन शुल्क 1000 रुपये निश्चित किए है. इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकरी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर (विजिट कर) देख सकते हैं।

Leave a comment