Haryana Elections 2024: हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस से कौन होगा CM पद का दावेदार? राहुल गांधी की पार्टी में उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट, पढ़ें...

Haryana Elections 2024: हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस से कौन होगा CM पद का दावेदार? राहुल गांधी की पार्टी में उम्मीदवारों की लंबी लिस्ट, पढ़ें...
Last Updated: 29 अगस्त 2024

हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस पद को लेकर तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए एक नाम का खुलासा करने की मांग की है, जिसे वे सीएम पद का चेहरा बनाएंगे।

चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर घमासान मच गया है। भाजपा ने राहुल गांधी को खुली चुनौती देते हुए उनसे हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने को कहा है। भाजपा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा है कि दलितों के शुभचिंतक होने का दावा करने वाले राहुल गांधी हरियाणा में कुमारी सैलजा को अपनी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का साहस दिखाएं।

कांग्रेस ने भाजपा की इस चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा है कि क्या विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे घोषित किए थे? अगर नहीं तो हम क्यों करें? हरियाणा में विधानसभा चुनावों के करीब आते ही दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर जुबानी जंग तेज होने की संभावना है। चुनाव से पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी अपने सीएम पद के चेहरे का ऐलान करती है और किस तरह के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती हैं।

हरियाणा में कांग्रेस से सीएम पद के दावेदार

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी में इस पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हाल ही में सिरसा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने इस हफ्ते कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान चाहे तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए क्यों नहीं तैयार हो सकतीं? सैलजा की इस दावेदारी से हुड्डा खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के लिए किसे चुनेगा।

बता दें पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला भी खुद को इस दौड़ में सबसे आगे देखते हैं। हालांकि, कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वाली एक और नेता किरण चौधरी ने हाल ही में पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक यह पद नहीं मिल पाया है। इस स्थिति में यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किस नेता को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाती है। क्या रणदीप सुरजेवाला को यह मौका मिलेगा, या फिर पार्टी किसी और नाम पर विचार करेगी?

सैलजा को CM प्रत्याशी बनाए कांग्रेस - BJP

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज कांग्रेस में चल रहे मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान के बीच, भाजपा ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के ज़रिए राहुल गांधी पर तंज कसा। पोस्ट में लिखा गया है, "भाजपा ने तो पिछड़े वर्ग से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया है। राहुल गांधी एससी वर्ग का पक्ष रख रहे हैं तो उन्हें कुमारी सैलजा को कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने की पहल करनी चाहिए।" भाजपा ने यह भी कहा है कि यदि राहुल गांधी ऐसा करते हैं तो इससे एससी समाज में उनके प्रति एक अच्छा संदेश जाएगा। यह पोस्ट कांग्रेस में चल रही सीएम पद की दौड़ पर एक नया मोड़ है। देखना होगा कि राहुल गांधी भाजपा की इस चुनौती का क्या जवाब देते हैं।

 

Leave a comment