Afghanistan Earth Quake: अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है भूकंप?

अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है भूकंप?, इंडिया हिंदी न्यूज़, पाकिस्तान हिन्दी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

अफगानिस्तान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 दर्ज की गई। अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं आई हैं।

Afghanistan Earth Quake: अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है भूकंप?

काबुल: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। अभी तक भूकंप से संबंधित किसी भी हताहत या क्षति की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। यह भूकंप 255 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया है। अफगानिस्तान के स्थानीय समय के अनुसार यह भूकंप दोपहर 11 बजकर 23 मिनट पर आया।

14 दिन में भूकंप का दूसरा झटका

Afghanistan Earth Quake: अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है भूकंप?

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार इससे पहले, 16 अगस्त, शुक्रवार को अफगानिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, झटके शाम 6:35 बजे (आईएसटी) महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 37.09 उत्तर और देशांतर 71.17 पूर्व में तथा 130 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूकंप आने का क्या है कारण?

Afghanistan Earth Quake: अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 रही तीव्रता, जानें क्यों आता है भूकंप?

भूकंप एक फाल्ट के अचानक खिसकने के कारण उत्पन्न होता है। टेक्टोनिक प्लेटें हमेशा धीमी गति से चलती रहती हैं, लेकिन घर्षण (फ्रिक्शन) के कारण ये अपने किनारों पर रुक जाती हैं। जब घर्षण अत्यधिक हो जाता है, तो भूकंप आता है, जिससे हमें झटके महसूस होते हैं। वर्ष 2023 में अफगानिस्तान में भी भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई, जिसमें लगभग 4 हजार लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, 9 हजार से अधिक लोग घायल हुए और 13 हजार घरों को गंभीर नुकसान पहुंचा।

 

 

Leave a comment