Kolkata Doctor Murder Case: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले पर बयां किया दर्द, कहा - 'मैं निराश और भयभीत हूं, अब बहुत

Kolkata Doctor Murder Case: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले पर बयां किया दर्द, कहा - 'मैं निराश और भयभीत हूं, अब बहुत
Last Updated: 28 अगस्त 2024

कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर आज पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि वह इस घटना से अत्यंत निराश और भयभीत हैं।

कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले पर आज यानी 28 अगस्त (बुधवार) को पहली बार देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि वह 'निराश और भयभीत' हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सभ्य समाज को अपनी बेटियों और बहनों पर इस प्रकार के अत्याचार का समर्थन नहीं करना चाहिए।

'बस अब बहुत हो गया' - द्रोपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज अपनी बेटियों और बहनों के खिलाफ इस तरह के अत्याचार को सहन नहीं कर सकता। उन्होंने समाज की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि हमें 'ईमानदार और निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण' करना चाहिए और खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने पत्रकारों  से बात की।

 उन्होंने कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, 'अब बहुत हो चुका है', अब हमें ठोस कदम उठाने होंगे।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुष्कर्म की घटना

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में नाइट ड्यूटी कर रही जूनियर डॉक्टर के साथ 9 अगस्त को दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। डॉक्टर के चेहरे और शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए थे। इस मामले में आरोपी संजय रॉय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस की सुस्त कार्यवाही के कारण कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी हैं।

इस घटना के विरोध में देशभर के डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्वान किया है और डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की है। इसके अलावा, कोलकाता में हुए इस रेप केस के खिलाफ पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News