Deva Day 11 Collection: सोमवार को फीकी रही 'देवा' की चमक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया इतने रूपये का कलेक्शन

🎧 Listen in Audio
0:00

शाहिद कपूर की फिल्मों के किरदारों को फैंस हमेशा याद रखते हैं। अभिनेता अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। 31 जनवरी को उनकी मच अवेटेड फिल्म देवा सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके जरिए लोगों को उम्मीद थी कि एक्टर एक बार फिर कबीर सिंह की तरह बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचा देंगे। आइए देवा की 11वें दिन की कमाई जान लेते हैं।

एंटरटेनमेंट: शाहिद कपूर की इस साल की पहली फिल्म देवा ने 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी। फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।फिल्म में शाहिद कपूर ने एसीपी देव का दमदार किरदार निभाया है, जो शहर के अपराधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हुए कई मुश्किलों का सामना करता है। वहीं, पूजा हेगड़े ने एक निडर रिपोर्टर की भूमिका निभाई है, जो हर हाल में सच सामने लाने के लिए तैयार रहती हैं।

फिल्म देवा ने 11वें दिन की इतने करोड़ की कमाई 

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती वीकेंड में मूवी की कमाई बढ़ने लगी, और पहले हफ्ते में कुल 28.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। हालांकि दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो गई। शनिवार और रविवार को हल्का उछाल देखने को मिला, लेकिन सोमवार के टेस्ट में फिल्म बुरी तरह फेल हो गई। 10वें दिन मूवी ने 1.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, 11वें दिन फिल्म सिर्फ 50 लाख रुपये की कमाई कर पाई है। कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने 32.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का भविष्य अब आगामी वीकेंड पर निर्भर करेगा। अगर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो फिल्म की कमाई में थोड़ी स्थिरता आ सकती है, वरना ये शाहिद कपूर की उम्मीदों के मुताबिक हिट साबित नहीं हो पाएगी।

फिल्म देवा की स्टार कास्ट 

देवा एक कॉप-थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहिद कपूर ने एसीपी देव का दमदार किरदार निभाया है, जबकि पूजा हेगड़े एक निडर पत्रकार की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में परवेश राणा, पवैल गुलाटी, मनीष वाधवा और गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स ने खासतौर पर शाहिद कपूर की शानदार एक्टिंग और पवैल गुलाटी के अभिनय की सराहना की हैं।

यह फिल्म मलयालम ब्लॉकबस्टर मुंबई पुलिस की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड रोल निभाया था। मुंबई पुलिस अपनी ट्विस्ट से भरी कहानी और थ्रिलिंग सस्पेंस के लिए जानी जाती है। इसी तरह देवा ने भी दर्शकों को थ्रिल देने की कोशिश की हैं। 

Leave a comment