नीतिन गडकरी ने झारखंड के बाद ओडिशा के लिए किया बड़ा एलान, 374 करोड़ रुपए की लागत को दी मंजूरी

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, ओडिशा हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 14 मार्च हिंदी न्यूज़, नीतिन गडकरी ने झारखंड के बाद ओडिशा के लिए किया बड़ा एलान

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबलपुर में 374 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर और राजमार्ग पर ओवरब्रिज बनाने पर अपनी सह‍मति दे दी है। जिले में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में लागत राशि के लिए लागत केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गडकरी को पत्र लिखा, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

ओडिशा, संबलपुर : ओडिशा में आईपीसी (IPC) मोड़ का उपयोग करते हुए, संबलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (पूर्व में NH-6) पर 2-लेन रोड ओवरब्रिज (LHS) और संबलपुर के अइंथापल्ली जंक्शन पर में 3.5 किमी लंबे 6-लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए ₹374.17 करोड़ मंजूर किए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से यह राशि मंजूर की गई है।

 शिक्षा मंत्री ने लिखा था पत्र

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक,  ओडिशा के संबलपुर जिले में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। जिसमें लागत या आवश्यक राशि को मंजूरी दिलाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को मंजूरी पत्र लिखा था। जिसे उनके द्वारा पास कर दिया गया है।

क्या है इसका उद्देश्य

मिली जानकारी के अनुसर, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित 6-लेन फ्लाईओवर का उद्देश्य अइंथापाली चौक पर भारी मात्रा में नागरिकों और यातायात आवागमन को कम करना है। इसके आलावा, संचालित इस सड़क परियोजना में 2-लेन रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण शामिल है, जिसे पहले NH-53 पर टेलीबानी-संबलपुर 4-लेन परियोजना से बाहर किया गया था। बताया जा रहा है कि इन दोनों सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के डेवलपमेंट से ओडिशा के सामाजिक और आर्थिक विकास में तेजी से वृद्धि होगी।

Leave a comment