15 August 2024: BJP के 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज, देशभर में आज तिरंगा यात्रा शुरू, यूपी में पांच करोड़ फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

15 August 2024: BJP के 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज, देशभर में आज तिरंगा यात्रा शुरू, यूपी में पांच करोड़ फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज , हर घर तिरंगा अभियान

15 August 2024: BJP के 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज, देशभर में आज तिरंगा यात्रा शुरू, यूपी में पांच करोड़ फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज 

स्वतंत्रता दिवस (15 August) से पहले मोदी सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी पूरे देश में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा करेगी।

हर घर तिरंगा अभियान: देश भर में मोदी सरकार के ‘हर घर तिरंगा’अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी पूरी तरह से सक्रिय है। अब बीजेपी इस अभियान को पूरे देश में चलाने के लिए तैयारी में है। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान आज से शुरू किया जा रहा है और 11 से 14 अगस्त तक जारी रहेगा। बता दें  कि 15 अगस्त (Independence day 2024) से पहले, बीजेपी युवा मोर्चा इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है।

इसके साथ ही आगामी 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी इस ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने की योजना तैयार कर रही है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे अब तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने और इसे सफल करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है।

15 August 2024: BJP के 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज, देशभर में आज तिरंगा यात्रा शुरू, यूपी में पांच करोड़ फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर बैठक

मिली जानकारी के अनुसार, मोदी सरकार की भारतीय जनता पार्टी (BJP) का 11 से 13 अगस्त तक हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, इसके लिए बीजेपी में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 11 से 15 अगस्त जे बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर रणनीति बनाई गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य

बताया जा रहा है कि इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा देना है। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज (11 August) से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिससे अभियान का क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक प्रसार होगा।  बीजेपी ने यूपी में लगभग पांच करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य बनाया है।

15 August 2024: BJP के 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज, देशभर में आज तिरंगा यात्रा शुरू, यूपी में पांच करोड़ फहराए जाएंगे राष्ट्रीय ध्वज

11 अगस्त से शुरू होगी तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान की सफलता के लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित योजना बनाई है, जिसमें तीन स्तर की निगरानी व्यवस्था स्थापित की गई है: जिला, मंडल, और प्रदेश स्तर। इस रणनीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभियान हर स्तर पर प्रभावी ढंग से चल सके और इसका व्यापक प्रसार हो सके।

इसके तहत बीजेपी ने 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया, जहां तिरंगा यात्रा की योजना और कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान 11 अगस्त यानि आज से होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता आज से हर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

 

Leave a comment