Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका , मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

बिहार में इन दिनों हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां अपने उफान पर बह रही हैं। कटिहार में गंगा, कोसी, कारी कोसी और बरंडी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। वहीं समस्तीपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण बाढ़ की आशंका बन रही हैं।

Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

 

पटना: सावन महीने में मानसून की वर्षा के बीच बिहार में कई नदियां उफान पर हैं। खगड़िया में कोसी और बागमती नदी बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है। इन नदियों का पानी नए इलाकों में घुसना शुरू हो गया है। कोसी नदी खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही है। बता मूसलाधार बारिश के कारण बीते 24 घंटे में कोसी के जलस्तर में करीबन18 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इनके अलावा पटना में गंगा नदी गांधी घाट, दीघा और हाथीदह घाट में खतरे के निशान से बहुत ऊपर बह रही हैं।

खतरे के निशान को पार कर गई नदियां

Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

गंगा नदी का जलस्तर हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। खगड़िया में शनिवार को गंगा खतरे के निशान को 1 मीटर ऊपर बह रही थी, जबकि बूढ़ी गंडक नदी भी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। मुंगेर में पिछले दो दिनों में गंगा का जलस्तर 52.2 सेमी बढ़ गया है। लखीसराय में गंगा और हरुहर नदी तथा किऊल नदी में भी लगातार पानी की आवक होने से बढ़ का खतरा बढ़ गया हैं।

Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

बता दें सुपौल स्थित बराज पर शनिवार की शाम कोसी का डिस्चार्ज 1,86,524 क्यूसेक रिकार्ड किया गया। नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढाव होने के कारण किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोग डरे हुए है. क्योकि मिट्टी का कटाव होने से दो दर्जन से अधिक घर नदी में वह गए। कटिहार में गंगा, कोसी, कारी कोसी और बरंडी नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर तथा किशनगंज में कनकई, महानंदा, रतुआ, डोक, चेंगा सहित अन्य सभी नदियां खतरे के निशान से कुछ नीचे बह रही हैं।

समस्तीपुर में बाढ़ के हालात

Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

बिहार के समस्तीपुर में लगातार हो रही बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही हैं, जिससे धीरे-धीरे बाढ़ की स्थिति बनती जा रही है। समस्तीपुर के मोहनपुर में गंगा नदी का जलस्तर शनिवार की दोपहर 46.56 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जो खतरे के निशान से 91 सेंटीमीटर ऊपर है। सोन नदी में पानी का डिस्चार्ज के बाद पानी सोत-ढाब होते हुए खेतों में फैलने लगा हैं।

Flood in Bihar: तेज बारिश के चलते बिहार में विकराल रूप दिखा रहीं गंगा, कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर, कई जिलों में बाढ़ की आशंका

बताया गया है कि बिशनपुर बेरी पंचायत से होकर गुजरने वाला गंगा नदी का पानी मटिऔर की ओर बढ़ने लगा है। वहीं जौनापुर में कोन्ही टोले के समीप बाढ़ का पानी धीरे-धीरे पहुंच रहा है। अगर इसी तरह लगातार जलस्तर बढ़ता रहा तो शीघ्र ही कुछ टोलों के घरों में पानी प्रवेश कर जाएगा। एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दलसिंहसराय के मोहनपुर में पदस्थापित अधिकारियों को बाढ़ की संभावना के चलते अलर्ट कर दिया हैं।

Leave a comment