AI Summit में पेश हुए स्मार्ट ज्वैलरी सॉल्यूशंस, जाने क्या है खास

AI समिट 2026 में Caratix Jovella ने AI आधारित ग्रीन लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड DAIMANTE लॉन्च किया, जहां तकनीक और भारतीय कारीगरी का अनोखा संगम दिखा।
AI Summit में पेश हुए स्मार्ट ज्वैलरी सॉल्यूशंस, जाने क्या है खास

दिल्ली में आयोजित AI समिट 2026 के दौरान ज्वैलरी सेक्टर में तकनीक की नई झलक दिखी। भारतीय कंपनी Caratix Jovella ने AI आधारित ग्रीन लग्जरी ब्रांड DAIMANTE लॉन्च किया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और पारंपरिक कारीगरी मिलकर टिकाऊ, नैतिक और आधुनिक ज्वैलरी तैयार कर रही है।

AI Jewellery Brand DAIMANTE: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट 2026 के दौरान भारतीय ज्वैलरी उद्योग में एक नई पहल सामने आई है। लैब-ग्रो डायमंड बनाने वाली कंपनी Caratix Jovella Pvt. Ltd. ने अपना नया लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड DAIMANTE लॉन्च किया है। इस ब्रांड की खासियत यह है कि ज्वैलरी का डिजाइन AI से तैयार होता है और भारतीय कारीगर उसे अंतिम रूप देते हैं। कंपनी का उद्देश्य तकनीक और परंपरा के संतुलन के साथ पर्यावरण के अनुकूल और नैतिक ज्वैलरी पेश करना है, जो बदलते उपभोक्ता रुझानों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है।

AI समिट में ज्वैलरी का नया चेहरा

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट 2026 के बीच ज्वैलरी सेक्टर से जुड़ी एक अलग और दिलचस्प पहल सामने आई है। लैब में डायमंड बनाने वाली भारतीय कंपनी Caratix Jovella Pvt. Ltd. ने अपना नया लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड DAIMANTE लॉन्च किया है, जिसमें डिजाइन से लेकर निर्माण तक AI तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा ग्रीन लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड है, जहां AI आधारित डिजाइन और पारंपरिक भारतीय कारीगरी को एक साथ जोड़ा गया है। इसका मकसद तकनीक और परंपरा के संतुलन के साथ टिकाऊ और नैतिक ज्वैलरी तैयार करना है।

AI Summit में पेश हुए स्मार्ट ज्वैलरी सॉल्यूशंस, जाने क्या है खास

AI और कारीगरों की साझेदारी

DAIMANTE की हर ज्वैलरी पीस की शुरुआत AI डिजाइन से होती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज्वैलरी का बेसिक कॉन्सेप्ट और स्ट्रक्चर तैयार करता है, जिसके बाद भारतीय कारीगर अपनी पारंपरिक कला से उसे अंतिम रूप देते हैं। इस प्रक्रिया में तकनीक कल्पना को दिशा देती है और कारीगर उसे पहचान और भावनात्मक गहराई देते हैं।

कंपनी ने अपने कारीगरों को AI टूल्स के साथ काम करने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी है। डिजाइन, डायमंड ग्रोथ, गोल्ड सोर्सिंग और फिनिशिंग तक हर स्टेज भारत में ही पूरी की जाती है, जिससे यह ब्रांड ‘मेक इन इंडिया’ विजन को भी मजबूत करता है।

ग्रीन ज्वैलरी, कीमत और क्वालिटी

DAIMANTE का पहला कलेक्शन Talisman पेंडेंट्स पर आधारित है, जो प्राचीन प्रतीकों से प्रेरित हैं और सुरक्षा, शक्ति व बदलाव का संदेश देते हैं। यह कलेक्शन रिसाइकल्ड गोल्ड और IGI-प्रमाणित लैब-ग्रो डायमंड्स से तैयार किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये रखी गई है।

ब्रांड में Type II-A लैब-ग्रो डायमंड्स का इस्तेमाल होता है, जिन्हें CVD तकनीक से तैयार किया जाता है। ये हीरे चमक, मजबूती और संरचना में प्राकृतिक डायमंड जैसे होते हैं, लेकिन इनमें पारंपरिक खनन से जुड़ी पर्यावरणीय और नैतिक चुनौतियां नहीं होतीं। कंपनी के CEO और फाउंडर सनी कुमार के मुताबिक, AI ऐसे डिजाइन संभव बनाता है जो आमतौर पर कल्पना से परे होते हैं, जबकि ज्वैलरी की असली आत्मा कारीगरों के हाथों से ही आती है।

Leave a comment