RBI Assistant Recruitment: जाने योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 16,584 पदों पर भर्ती की तैयारी है। वहीं यूपी में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और आंगनवाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ेगा।
RBI Assistant Recruitment: जाने योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तहत 16,584 पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी है, जिससे युवाओं को बड़ा अवसर मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और आंगनवाड़ी वर्कर्स के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है, जिससे करीब चार लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Government Recruitment and Honorarium Updates: बिहार और उत्तर प्रदेश से नौकरी और सेवा से जुड़े लोगों के लिए अहम खबर सामने आई है। बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के अंतर्गत 16,584 पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है, जिसकी प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू हो सकती है। वहीं यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा में शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और आंगनवाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। लंबे समय से लंबित मांगों को देखते हुए यह फैसला किया गया है, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रशासनिक स्थिरता भी बढ़ेगी।

बिहार में 16,584 पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी

बिहार के युवाओं के लिए भी राहत भरी खबर है। राज्य सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार में बड़े पैमाने पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। विभाग में कुल 16,584 पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं, जिनमें राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी और अमीन जैसे अहम पद शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन भर्तियों की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू हो सकती है। लंबे समय से इन पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

RBI Assistant Recruitment: जाने योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

यूपी में शिक्षा मित्रों और आंगनवाड़ी वर्कर्स को तोहफा

उत्तर प्रदेश से भी लाखों कर्मचारियों के लिए सकारात्मक संकेत मिले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और आंगनवाड़ी वर्कर्स को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य में कार्यरत करीब 4 लाख कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा।

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में खुद घोषणा की। सरकार के इस कदम को लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि कार्य के प्रति स्थिरता और संतोष भी बढ़ेगा।

Leave a comment