Allu Arjun Arrest News: अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, नामपल्ली कोर्ट ने भगदड़ केस में की कार्रवाई

अभिनेता अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई संध्या थियेटर भगदड़ मामले में की गई है, जिसमें महिला

पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई संध्या थियेटर भगदड़ मामले में की गई है, जहां एक महिला की मौत हो गई थी।

Allu Arjun Arrest News: पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है। नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, यानी उन्हें 14 दिन जेल में बिताने पड़ेंगे। यह कार्रवाई संध्या थियेटर भगदड़ मामले में की गई है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने आज (शुक्रवार) अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था।

अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार 

Allu Arjun Arrest News: अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, नामपल्ली कोर्ट ने भगदड़ केस में की कार्रवाई

हैदराबाद पुलिस ने महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन ने पहले हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।

हाईकोर्ट में सुनवाई

अल्लू अर्जुन ने नामपल्ली कोर्ट के फैसले को तेलंगाना हाईकोर्ट में चुनौती दी है और सुनवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही थिएटर के मालिकों, वरिष्ठ प्रबंधक और निचली बालकनी के प्रभारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

क्या है पूरा मामला?

Allu Arjun Arrest News: अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, नामपल्ली कोर्ट ने भगदड़ केस में की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में भारी भीड़ उमड़ी थी। थिएटर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए थे और अभिनेता की टीम के लिए कोई अलग प्रवेश या निकास व्यवस्था नहीं की गई थी। अल्लू अर्जुन रात करीब साढ़े नौ बजे अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ थिएटर में आए और उनकी निजी सुरक्षा टीम ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। नतीजतन, रेवती और उसके बेटे को घुटन महसूस हुई। महिला की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Leave a comment