Assam Elections 2026: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 14 उम्मीदवारों के नामों का एलान

आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली सूची जारी की है। इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जानें कौन-कौन हैं उम्मीदवार और

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी रणबांकुरों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Assam Elections 2026: असम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, और इसकी तारीख संभवतः आज यानी रविवार शाम तक घोषित कर दी जाएगी। चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक पार्टियों ने अपने चुनावी अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरुपा देकराजा और ईस्ट गोलपारा से जिन्ना अमीर हुसैन को चुनावी दाव पर उतारा है। इस कदम से साफ है कि पार्टी असम में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक उम्मीदवारों पर भरोसा कर रही है।

AAP ने किन उम्मीदवारों पर किया दाव

Assam Elections 2026: आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली सूची, 14 उम्मीदवारों के नामों का एलान

AAP ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरुपा देकराजा और ईस्ट गोलपारा से जिन्ना अमीर हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने चेंगा सीट से जाहिदुल इस्लाम खान, राहा से बरुण विकास दास, बिस्वनाथ से अनंता गोगोई और गोपुर से जर्बम कुतुम को टिकट दिया है। रंगनाडी से तिकेंद्र थापा, नावोइचा से अच्युत दास, सिबसागर से तपन गोगोई, तिताबर से पल्लव सैकिया, देरगांव से पुलिन गोगोई, खुमटाई से अशिष हज़ारिका, बोकजान से रेणुका तिमुंगपी और नडुअर से रणजीत बोरू को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। AAP की इस सूची से यह संकेत मिलता है कि पार्टी मुख्य शहरों और ग्रामीण इलाकों में संतुलित रणनीति अपनाने की कोशिश कर रही है।

विधानसभा संख्या  विधानसभा क्षेत्र  उम्मीदवार का नाम
14 ईस्ट गोलपारा जिन्ना अमीर हुसैन
23 चेंगा जाहिदुल इस्लाम खान
36 सेंट्रल गुवाहाटी अनुरुपा देकराजा
61 राहा बरुण विकास दास
70 बिस्वनाथ अनंता गोगोई
72 गोपुर जर्बम कुतुम
74 रंगनाडी तिकेंद्र थापा
75 नावोइचा अच्युत दास
96 सिबसागर तपन गोगोई
102 तिताबर पल्लव सैकिया
104 देरगांव पुलिन गोगोई
106 खुमताई अशिष हजारिका
108 बोकजान रेणुका तिमुंगपी
69 नदुआर रणजीत बोरू

असम विधानसभा चुनाव 2026 की पृष्ठभूमि

असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। पिछले कई महीनों से राज्य की सियासत गर्म है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। केंद्रीय नेताओं के दौरे, स्थानीय रैलियां और घोषणाओं का दौर जारी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम दौरा भी हुआ, जिसमें उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं का जायजा लिया। वहीं विपक्षी दलों ने केंद्र पर आरोप-प्रत्यारोप भी तेज कर दिए हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार चुनाव में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। AAP की पहली सूची से यह भी साफ हो गया है कि पार्टी राज्य में अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम विधानसभा चुनाव की तारीख और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।

Leave a comment