Australia News: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में खूनी हत्याकांड, हमले में छह लोगों की मौत, जानें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, देश की न्यूज़, विदेश की न्यूज़, सिडनी हिंदी न्यूज़, क्राइम न्यूज़, हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक शॉपिंग सेंटर में बहुत ज्यादा भीड़ थी, उस दौरान एक अंजान व्यक्ति ने भीड़ पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में छह लोगों की मौत हो गई है और कई व्यक्ति जख्मी हो गए हैं।

Australia News: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में खूनी हत्याकांड, हमले में छह लोगों की मौत, जानें पूरी खबर

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में एक शॉपिंग सेंटर दोपहर के लगभग तीन बजे एक हमलावर ने भीड़ पर चाकू से अंधाधुंध प्रहार किया। इस हादसे में मॉल में खरीदारी करने आये लोगों में से छह व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग भूरी तरह घायल हो गए. घटना स्थल के पास एक कैफे में दो छोटे बच्चों के साथ मौजूद एक महिला ने पूरी घटना को आंखो से देखा। उन्होंने पुलिस को बताया की हत्यारा एक पागल व्यक्ति था।

पुलिस ने घटना के बारे में क्या कहां

Australia News: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में खूनी हत्याकांड, हमले में छह लोगों की मौत, जानें पूरी खबर

असिस्टेंट कमिश्नर एंथनी कुकी ने Subkuz.com के पत्रकार को बताया कि संदिग्ध हमलावर शॉपिंग मॉल में ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार दोपहर लगभग तीन-साढ़े तीन बजे मॉल के अंदर गया और लोगों पर दनदना दन चाकू से हमला कर दिया. अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हमलावर ने शॉपिंग सेंटर में घुस कर आम लोगों पर हमला क्यों किया?

पुलिस ने बताया कि का कहना है कि उसके मक़सद के बारे में पूछताछ करने पर ही मालूम चलेगा। लेकिन पागलपंथी की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने बताया कि हमलावर ने महिला पुलिस अधिकारी की ओर चाकू से वार किया तो अधिकारी ने उसे गोली मार दी, जिससे हमलावर अचेत हो गया. बताया कि हमलावर ने कम से कम नौ लोगों पर चाकू से प्रहार किया था।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया हमले के बारे में

Australia News: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में खूनी हत्याकांड, हमले में छह लोगों की मौत, जानें पूरी खबर

शॉपिंग मॉल में मौजूद लोगोने ने बताया कि हमलावर ने जिन लोगों पर चाकू से प्रहार किया था उनमें एक नौ महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है. 33 साल के जॉनी ने बताया कि खरीदारी करते समय अचानक से मॉल में हंगामा होने लगा. जब पलट कर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर एक महिला और उनके बच्चे पर हमला कर रहा था।

जॉनी ने आगे बताया कि, "हमलावर ने दोनों पर चाकू से अंधाधुंध वार कर रहा था. वहां  पर खड़े किसी भी व्यक्ति को कुछ समझ नहीं आ रहा था की क्या करे क्या नहीं." उन्होंने बताया कि घायल महिला किसी भी तरह अपनी जान बचाकर भागते हुए सामने एक स्टोर में जाकर घुस गईं और वहां मौजूद स्टाफ़ ने झट उस दरवाज़ा को अंदर से लॉक कर दिया. वहां पर मौजूद लोगों ने कपडे और अन्य चीजों से महिला के बहते हुए खून को रोका और वह महिला बहुत ज्यादा घबराई हुई थी, जिसे किसी प्रकार से शांत किया गया। 

हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का बयान

Australia News: सिडनी के शॉपिंग सेंटर में खूनी हत्याकांड, हमले में छह लोगों की मौत, जानें पूरी खबर

जैसन डॉक्सन नाम के एक व्यक्ति ने आंखों देखी घटना के बारे में Subkuz.com को बताया कि उन्होंने ' हमलावर के हमले के दौरान लोगों को चीख-पुकार मचाते और इधर-उधर दौड़ते हुए' देखा. जैसन उस समय हमलावर को गोली मारने वाली पुलिस अधिकारी के पीछे ही खड़े थे. उन्होंने बताया कि बड़ा सा चाकू लिए हमलावर ने हमारी तरफ़ हथियार से वार किया, लेकिन महिला पुलिस अधिकारी ने हथियार नीचे कर बोलते हुए उसे गोली मार दी। बताया कि अगर वो हमलावर को गोली नहीं मारतीं तो उसका उपद्रव जारी रहता और कई लोगों की जान पर बन आती।"

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज़ ने हमलावर को गोली मारने वाली पुलिस महिला अधिकारी को 'हीरो' कह कर सम्मानित किया है. उन्होंने कहां "इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने अपने एक्शन और मनोबल के दम लोगों की जान बचाई है." आज की रात हम सब के लिए बुरे सपने की तरह है, जिसके लिए कहने को कोई शब्द नहीं था।

Leave a comment