Bengaluru Fridge Case: बेंगलुरु में महिला की दर्दनाक हत्या के मामले में हुआ नया खुलासा, पति ने कहा - 'मेरी पत्नी का अशरफ के साथ था लव अफेयर'

बेंगलुरु में एक महिला की दर्दनाक हत्या के मामले में हुआ नया खुलासा, पति ने कहा - 'मेरी पत्नी का अशरफ के साथ था लव अफेयर' इंडिया हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़

बेंगलुरु हत्याकांड में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। महालक्ष्मी के पति हेमंत ने बताया कि उसकी पत्नी का अशरफ के साथ लव अफेयर था और वह अक्सर अशरफ के साथ फ्लैट में रहती थी। यह जानकारी मामले की जटिलता को और बढ़ा रही है, खासकर जब यह जोड़ी एक नाई की दुकान पर काम करने वाले अशरफ के साथ जुड़ी हुई हैं।

Bengaluru Fridge Case: बेंगलुरु में महिला की दर्दनाक हत्या के मामले में हुआ नया खुलासा, पति ने कहा - 'मेरी पत्नी का अशरफ के साथ था लव अफेयर'

कर्नाटक: बेंगलुरु के एक किराये के मकान में महालक्ष्मी के शव के टुकड़े मिलने के मामले में नए और सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। बता दें महालक्ष्मी अपने पति हेमंत कुमार दास से पिछले नौ महीने से अलग रह रही थी। हेमंत ने बताया कि महालक्ष्मी का अशरफ के साथ रिश्ता था और वह उसके साथ फ्लैट में रहती थी। अशरफ, जो उत्तराखंड का निवासी है, एक नाई की दुकान पर काम करता हैं।

हेमंत का आरोप है कि अशरफ ने ही महालक्ष्मी का हत्या कर उसके शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। महालक्ष्मी नेपाल की रहने वाली थी और हेमंत एक मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता है। 22 सितंबर को कर्नाटक पुलिस ने व्यालिकावल इलाके के एक फ्लैट से महालक्ष्मी के शव के टुकड़े बरामद किए, जिससे मामले में हड़कंप मच गया है। जांच जारी है और पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही हैं।

कमरे में बिखरे हुए थे महिला की बॉडी के टुकड़े

Bengaluru Fridge Case: बेंगलुरु में महिला की दर्दनाक हत्या के मामले में हुआ नया खुलासा, पति ने कहा - 'मेरी पत्नी का अशरफ के साथ था लव अफेयर'

जानकारी मुताबिक जब महालक्ष्मी के शव से बदबू फैलने लगी, तो मकान मालिक ने पड़ोसियों के सामने दरवाजा खोला। कमरे का दृश्य देखकर सभी लोग डरकर बाहर भाग गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। कमरे के हालात देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के चारों ओर मांस के टुकड़े फैले हुए थे। फ्रिज के ऊपरी हिस्से में महालक्ष्मी का एक पैर रखा हुआ था, जबकि फ्रिज के सबसे निचले हिस्से में उनका सिर रखा था।

पड़ोसियों का कहना है कि महालक्ष्मी अक्सर एक अजनबी के साथ आती-जाती थी। बताया जाता है कि यह अजनबी उसे पिक और ड्रॉप करने के लिए आता था। पुलिस महालक्ष्मी के मोबाइल की कॉल डिटेल की मदद से उस अजनबी शख्स की तलाश में भी जुटी हुई हैं।

 

 

Leave a comment