Bihar Crime News: रोहतास में जिम संचालक के सीने में बदमाशों ने उतारी चार गोलियां, घटना के बाद जिम में मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाते समय जिम संचालक की मौत

बिहार लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

बिहार के रोहतास में दिल दहलाने वाली घटना की खबर सामने आई है। एक जिम संचालक के सीने में बदमाशों ने चार गोलियां दाग दी। घटना में जिम संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव बुरी तर्ज जख्मी हो गया। एनएमसीएच जमुहार ले जाते समय जिम संचालक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

रोहतास: बिहार में रोहतास के स्थानीय थाना क्षेत्र में वार्ड संख्या चार में गीता कॉम्प्लेक्स के समीप शनिवार (29 जून) की रात लगभग पौने दस बजे बेखौफ अपराधियों ने Aadi जिम के संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव को धड़ाधड़ गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उनके सीने में चार गोली लगी हुई थी। आदित्य कुमार की उम्र 33 वर्ष थी।

घर लौटते समय रास्ते में मारी गोली

Bihar Crime News: रोहतास में जिम संचालक के सीने में बदमाशों ने उतारी चार गोलियां, घटना के बाद जिम में मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाते समय जिम संचालक की मौत

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने Subkuz.com को बताया कि आदित्य कुमार वार्ड संख्या चार में गीता कॉम्प्लेक्स स्थित अपने जिम आदि फिटनेस को बंद करके अपने घर अमियावर की ओर लौट रहा था, तभी थाना के समीप जनझरिया पुल के पास पहले से घात लगाए हुए बैठे अपराधियों ने उनपर धड़ाधड़ गोली बरसा दी। डॉकटर ने बताया कि जिम संचालक को चार गोली सीने में लगी हुई थी। आदित्य श्रीवास्तव अमियावर के रहने वाले नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के बड़े पुत्र थे।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोडा दम

Bihar Crime News: रोहतास में जिम संचालक के सीने में बदमाशों ने उतारी चार गोलियां, घटना के बाद जिम में मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाते समय जिम संचालक की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि आदि जिम के संचालक आदित्य कुमार श्रीवास्तव को गोली मारकर अपराधी घटना स्थल से फरार हो गए। उसके बाद स्थानीय पीएचसी में उन्हें भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने स्थिति ज्यादा नाजुक होने के कारण उसे एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया गया। जमुहार ले जाते समय श्रीवास्तव ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहां कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर अपराधियों की तहकीकात की जा रही हैं।

Leave a comment